top of page
Search

सफाई और जलनिकासी की नही है व्यस्था!... गंदे पानी और कीचड़युक्त रास्ते से ग्रामीण आने जाने को है मजबूर

  • alpayuexpress
  • Aug 11, 2024
  • 1 min read

सफाई और जलनिकासी की नही है व्यस्था!... गंदे पानी और कीचड़युक्त रास्ते से ग्रामीण आने जाने को है मजबूर


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


अगस्त रविवार 11-8-2024

गाजीपुर:-खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर विकासखण्ड मुहम्मदाबाद के ग्राम सभा कुडेसर वार्ड नंबर 1 में जलनिकासी का पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में लोगों को गंदा को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सफाई और जलनिकासी की व्यस्था नहीं होने के कारण जगह जगह जलजमाव हो जाता है। बारिश होने के दौरान रास्ते पर गंदा पानी भर जाता है। इसके बाद उसमें कीचड़ फैल जाता है। इसी कीचड़युक्त रास्ते से ग्रामीण आने जाने को मजबूर है। ग्रामीण दिनदयाल यादव, कमलेश पाल, सुनिल सिंह यादव,  सहित लोगों का कहना है कि जल भराव होने के कारण घर से निकलते ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही जगह जगह जलभराव होने के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का भी भय सताने लगता है। आपको बताते दे कि जलनिकास न होने से लगभग 35-40 घर प्रभावित है

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page