‼️मोहर्रम जुलूस में डीजे और शस्त्र प्रदर्शन पर!..पूर्ण प्रतिबंध,कमेटी ने जारी किए सख्त निर्देश‼️
- alpayuexpress
- 2 days ago
- 2 min read
‼️मोहर्रम जुलूस में डीजे और शस्त्र प्रदर्शन पर!..पूर्ण प्रतिबंध,कमेटी ने जारी किए सख्त निर्देश‼️

नेहाल अली ब्यूरो चीफ
जून रविवार 21-6-2026
भदोही:- ख़बर भदोही ज़िले से है जहां पर मोहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज रविवार को दाता तकिया कल्लन शाह के आसताने पर मोहर्रम कमेटी की एक मिटिंग बुलाई गई जिसमे सभी ताजिया के खलीफा, अखाङा के खलीफा, मेंहदी जूलूस के खलीफा, आदि सहित सैकङो जिम्मेदार लोग उपस्थित हुए कमेटी मे मोहर्रम कमेटी के सदर हसीब खान सभासद, और दानिश सिद्दीकी, जमील अनसारी, शमशुददीन वारसी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये और तय पाया गया कि सभी अखाङो मेंहदी जूलूस और ताजिया के साथ कोई भी डी जे नही रहेगा यदि जो कोई डी जे साथ लाएगा उसे जूलूस मे कोई जगह नही दी जाएगी और उसकी कोई जिम्मेदारी कमेटी नही लेगा वह स्वयं जिम्मेदार होगा और दानिश सिद्दीकी ने जोर देकर कहा की मोहर्रम को ताजिया जूलूस मे सभी ताजियादार वक्त की पाबंदी करेगे सभी ताजिया तीन बजे तक इण्डियन इस्लामिक कमेटी मे आकर अपना टोकन ले लेगे चार बजे दोपहर को ताजिया कर्बला की जानिब रवाना कर दी जाएगी और कहा कि जूलूस मे कीसी भी प्रकार का शस्त्र प्रदर्शन पूर्णतया प्रतिबन्धित है सभी ताजियादार अपना ताजिया रात 9 बजे तक दफन कर के रास्ता खाली कर दे,क्योकि जलूस के समय पूरे इलाके की बिजली कटी रहती है जिससे घर मे रहने वाली महिलाओं बच्चो और आम जन मानस को बहुत दिक्कत होती है। ताज़िया जितनी जल्दी कर्बला में ठंडा हो जाएगा उतनी जल्दी दूरदराज से आये इमाम हुसैन की याद में बनाये गए ताज़िया जलूस को देखने के लिए आई महिलाए ,बुजुर्ग बच्चे समय से अपने घर पहुच जाएगे। आगे मोहर्रम कमेटी के सदर ने सख्त लहजे हे बताया कि शाशन प्रशासन के सभी निर्देशो का पूरी तरह पालन किया जाएगा जो भी उक्त निर्देशो का पालन नही करेगा वह स्वयं उत्तरदायी होगा मिटिंग की सदारत जमील अंसारी ने किया और संचालन शमशुददीन वारसी ने किया।





Comments