‼️पॉस्को कोर्ट ने!..नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा और जुर्माना‼️
- alpayuexpress
- 3 days ago
- 1 min read
‼️पॉस्को कोर्ट ने!..नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 10 साल की सजा और जुर्माना‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून मंगलवार 9-6-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पास्को न्यायालय ने पास्को के एक आरोपी को 10 साल के कारावास की सजा के साथ ही 32000 रुपए के अर्थ दंड से दंडित करने का काम किया है यह सजा पॉस्को कोर्ट के न्यायाधीश राम अवतार प्रसाद जी ने सुनाई है।
विशेष लोक अभियोजक प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि 8 जुलाई 2018 का है जब दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिक लड़की के साथ गांव का ही रहने वाला आकाश गोड शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ नासिक लेकर चला गया और उसके साथ लगातार रेप की वारदात को अंजाम देता रहा घटना की जानकारी होने पर नाबालिक के पिता ने दुल्लहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने करवाई किया और जब दबाव बनाया तो कुछ दिनों के बाद आकाश लड़की को लेकर गांव पर आया इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कार्यवाही शुरू किया और इस मामले में अभियोजन की तरफ से कुल 6 गवाह पेश किए गए जो अभियोजन के कथानक का समर्थन किया और फिर न्यायाधीश राम अवतार प्रसाद जी ने गुण दोष के आधार पर अभियुक्त आकाश गोड को विभिन्न धाराओं में 10 साल की सजा और कुल 32000 के अर्थ दंड की सजा सुनाई और इस सजा सुनाए जाने के बाद अभियुक्त आकाश गोड को जेल भेज दिया गया।





Comments