⭕पुराने हत्या मामले में भी घिरा शंकर पांडे!..कोर्ट बोली- 25 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करें पुलिस
- alpayuexpress
- 17 hours ago
- 2 min read
‼️शंकर पांडे हाजिर हो!..न्यायालय ने जारी किया NBW
⭕पुराने हत्या मामले में भी घिरा शंकर पांडे!..कोर्ट बोली- 25 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करें पुलिस

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून शुक्रवार 5-6-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर होटल व्यवसाय के पुत्र के हत्याकांड के मामले में नामजद आरोपी शंकर पांडे जी पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित है वह फरार चल रहा है। शासकीय अधिवक्ता ने पुराने मामले में इस बात का जिक्र किया तब कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट (NBW) और निर्देश दिया कि 25 जून को किसी भी हालत में गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया जाए
होटल व्यवसायी हत्याकांड का मुख्य आरोपी शंकर पांडे जो हत्या के आरोप में फरार चल रहा है वहीं पुलिस ने उस पर ₹100000 का इनाम घोषित कर दिया है और पुलिस की गिरफ्त से काफी दूर है वहीं अब कोर्ट ने भी उसके पुराने मामलों की हिस्ट्री खुलना शुरू हो गई है और आज एक ऐसे ही हत्या के मामले में कोर्ट में कैसे न होने पर शक्ति सिंह एमपी एमएलए की कोर्ट ने शंकर पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी करते हुए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया है कि आगामी 25 जून को किसी भी हालत में उसे पेश करे।
सहायक शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने बताया कि एक छात्र जिसकी हत्या साल 2021 में हुई थी जिसमें मुख्य अभियुक्त शंकर पांडे थे और आज उनके इसी मामले की पत्रावली बहस में लगी हुई थी लेकिन शंकर पांडे अपने मामले में उपस्थित नहीं हुआ जिसके बाद शासकीय अधिवक्ता ने इसकी जानकारी न्यायालय को दिया साथी यह भी बताया कि आरोपी शंकर पांडे एक हत्याकांड के आरोप में ₹100000 का इनामी है और फरार चल रहा है और उसके मामले में उसके अधिवक्ता के तरफ से भी कोई प्रार्थना पत्र नहीं पड़े होने के कारण न्यायालय ने शंकर पांडे के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) की कार्रवाई करते हुए कोतवाली इंस्पेक्टर को 25 जून 2026 को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया है।
उन्होंने बताया कि साल 2021 में एक युवक को मजार पर बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई थी इस मामले की पत्रावली आज लगी हुई थी।

