top of page
Search

⭕शादी के 37वें दिन मिट गया मेरे माथे का सिंदूर!.मेहंदी भी नहीं छूटी,जंगल ले जाकर पुलिस ने मारी गोली

  • alpayuexpress
  • 1 day ago
  • 2 min read

‼️एनकाउंटर या फर्जी मुठभेड़?‼️

⭕शादी के 37वें दिन मिट गया मेरे माथे का सिंदूर!.मेहंदी भी नहीं छूटी,जंगल ले जाकर पुलिस ने मारी गोली

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून शुक्रवार 5-6-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड के आरोपी और एक लाख के इनामी कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद अब यह मामला सिर्फ पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है,बल्कि भावनाओं, आरोपों और सवालों का बड़ा मुद्दा बन गया है। जिस युवक की 37 दिन पहले शादी हुई थी। आज उसकी पत्नी हाथों की मेहंदी दिखाकर इंसाफ मांग रही है। पत्नी का आरोप है कि पुलिस ने कमलेश को पहले हिरासत में लेकर पीटा और फिर जंगल में ले जाकर एनकाउंटर कर दिया। वहीं पुलिस का दावा है कि कमलेश मुठभेड़ में मारा गया और वह विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी था।

दरअसल गाजीपुर में बुधवार रात हुए पुलिस एनकाउंटर ने पूरे जिले में हलचल मचा दी। होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड का आरोपी और एक लाख का इनामी कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। लेकिन अब इस एनकाउंटर पर सवाल उठने लगे हैं। एनकाउंटर में मारा गया कमलेश बिंद की शादी अभी महज 37 दिन पहले हुई थी। 19 अप्रैल को तिलक और 27 अप्रैल को बिहार के मोहनिया में धूमधाम से शादी हुई थी।

दुल्हन मनीषा अभी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है लेकिन शादी के एक महीने बाद ही उसके सिर से सुहाग का साया उठ गया। मेरे पति निर्दोष थे। पुलिस उन्हें जबरदस्ती उठाकर लाई थी। मेरे सामने थाने में मारा, फिर जंगल ले जाकर गोली मार दी। मेरे हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी। रोते-बिलखते मनीषा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि 30 मई को पुलिस ने उसे और उसकी जेठानी को थाने में बैठाकर रखा और उसकी आंखों के सामने कमलेश के साथ मारपीट की गई। हालांकि पुलिस का दावा बिल्कुल अलग है। पुलिस के मुताबिक कमलेश बिंद होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में वांछित था। उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था, और मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में वह मारा गया।

बता दें कि 29 मई की रात गाजीपुर में होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। कमलेश बिंद भी उन्हीं आरोपियों में शामिल था। फिलहाल इस एनकाउंटर के बाद गांव में मातम पसरा है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page