top of page
Search

‼️नोएडा बवाल के पीछे बड़ी साजिश!...श्रम मंत्री बोले:-आतंकी कनेक्शन की होगी जांच‼️

  • alpayuexpress
  • 3 days ago
  • 2 min read

‼️नोएडा बवाल के पीछे बड़ी साजिश!...श्रम मंत्री बोले:-आतंकी कनेक्शन की होगी जांच‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल सोमवार 13-4-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर नोएडा में आज पूरे दिन बवाल चला और इस बवाल में कर्मचारी और मजदूर वर्ग के लोग शामिल रहे इसको लेकर आज उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर जो मऊ से वापस लौटते समय गाजीपुर में एक निजी विद्यालय पर कुछ समय के लिए रुके और जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि नोएडा का बवाल किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है मुजफ्फरनगर में भाजपा ने बड़ी रैली की तैयारी की हुई थी और मुख्यमंत्री की रैली करने वाले थे और उसे रैली को असफल करने के लिए साजिशन नोएडा की घटना कराई गई है और नोएडा की घटना आतंकी साजिश का भी हिस्सा हो सकती है कुछ दिन पहले मेरठ और नोएडा से चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके हैंडलर पाकिस्तान में बैठे हुए हैं और उनसे संपर्क में है ऐसे में एजेंसी इस बात की जांच कर रही है और वह बहुत जल्द इसकी रिपोर्ट भी सामने आएगी।

हम श्रमिक भाई बहनों से अपील करना चाहते हैं किसी साजिश का हिस्सा न बने ऐसे लोगों से दूर रहें अगर आपकी कोई बात है तो हमारे वहां अधिकारी है उनसे बात करें हमारे मुख्यमंत्री वरिष्ठ अधिकारियों का एक ग्रुप नोएडा भेजा है वहां पर निरंतर बने हुए हैं।

सरकार आपकी बात पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनना चाहती है क्योंकि उत्तर प्रदेश के विकास में आपका महत्वपूर्ण योगदान है सरकार ने हमेशा से समाधान किया है और श्रमिक का सम्मान हमारी डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता में है सरकार आप सभी से अपील करना चाहती है कि ऐसी अराजकता किसी भी समस्या का समाधान नहीं कर सकती हैं केवल संवाद से ही समाधान का रास्ता निकाल सकता है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page