‼️थाने पर लगा पक्षपात का आरोप‼️ ⭕जमीन विवाद में!..मारपीट और धमकी से परेशान पीड़ित महिला पहुंची पुलिस अधीक्षक के दरबार
- alpayuexpress
- Apr 7
- 1 min read
‼️थाने पर लगा पक्षपात का आरोप‼️
⭕जमीन विवाद में!..मारपीट और धमकी से परेशान पीड़ित महिला पहुंची पुलिस अधीक्षक के दरबार

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अप्रैल मंगलवार 7-4-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस कार्यालय में अपनी सासू मां के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर गुहार लगाने पहुंची यह ममता चौहान जो मरदह थाना क्षेत्र के ढोंढावीर गांव की रहने वाली है इनका कहना है कि इनका एक जमीनी विवाद गांव के ही एक व्यक्ति से चलता है और उन्होंने इस विवाद को लेकर कोर्ट में मुकदमा भी कर रखा है जिस पर कोर्ट ने स्टे आर्डर दिया हुआ है बावजूद उसके उस व्यक्ति के द्वारा आए दिन मारपीट करना और धमकी देने का कार्य किया जा रहा है 3 अप्रैल को भी उसके द्वारा मारपीट और धमकी दिया गया जिसकी शिकायत उन्होंने पहले 112 पर किया 112 पहुंची और उसने थाने जाने की बात कही वही इनका आरोप है कि थाना अध्यक्ष मरदह के द्वारा विरोधी का ही पक्ष लिया जा रहा है जिसको लेकर आज वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपना शिकायत पत्र सौपी है वहीं पुलिस अधीक्षक ने इन लोगों को शनिवार को थाना दिवस पर बुलाया है जहां पर उनके मामले के निस्तारण होने की उम्मीद है। वहीं इस पुरे मामले में जब जानकारी मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव से लिया गया तो उन्होंने बताया कि जो महिला आरोप लगा रहीं है वह बिल्कुल निराधार है इनकी बातों में कोई भी सच्चाई नहीं है। हमारे द्वारा दोनों पक्षों को कोर्ट के निर्देशानुसार तथा स्थिति कायम रखने के लिए कहा गया है।





Comments