top of page
Search

हत्या से दहला गाज़ीपुर!...आरा मशीन संचालक का चौकी पर मिला शव,ग्रामीणों ने सहित परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

  • alpayuexpress
  • Jul 16, 2024
  • 2 min read

हत्या से दहला गाज़ीपुर!...आरा मशीन संचालक का चौकी पर मिला शव,ग्रामीणों ने सहित परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


ree

अमित उपाध्याय पत्रकार (यूपी हेड)


जुलाई मंगलवार 16-7-2024


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर गहमर थाना क्षेत्र देवकली मोड़ के पास स्थित एक मकान में संचालित आरा मशीन के संचालक का शव चौकी पर मिला। मृतक के कंधे व गर्दन पर चोट के निशान थे। वहीं मुख्य गेट का ताला बंद था, लेकिन दीवार पर पैर के निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। रेवतीपुर थाना के बहोरिक राय पट्टी निवासी विनोद गुप्ता (55) बीते दो दशक से देवकली मोड़ के पास निजी भवन में आरा मशीन का संचालन करते थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य रेवतीपुर ही रहते हैं। विनोद गुप्ता देवकली में आरा मशीन पर रहकर देखरेख करते थे। प्रतिदिन की तरह सोमवार की रात में खाना खाकर सो गए। सुबह टहलने आए अन्य लोगों के द्वारा आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। धीरे-धीरे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो सीमेंटेड टीन शेड के नीचे बिस्तर पर विनोद गुप्ता मृत पड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी गर्दन व कंधे पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग शव देखकर दहाड़े मार कर रोने लगे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। परिवार के लोगों ने बताया कि आरा मशीन बंद होने के बाद भी वह यहां रहकर निगरानी करते थे। मृतक की चार पुत्रियां व एक पुत्र है। मृतक की पत्नी शीला देवी एवं अन्य पारिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, जानकारी मिलने के बाद पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में गहमर कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 
 
 

Recent Posts

See All
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 
सचिव–ठेकेदार की साठगांठ से सरकारी धन की लूट!...सिपाह में करोड़ों की इंटरलॉकिंग बनी भ्रष्टाचार की शिकार

सचिव–ठेकेदार की साठगांठ से सरकारी धन की लूट!...सिपाह में करोड़ों की इंटरलॉकिंग बनी भ्रष्टाचार की शिकार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर बुधवार 26-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां कासिमाबाद

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page