‼️स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पास्को मुकदमे के आदेश पर!..सियासी हलचल, सांसद संगीता बलवंत ने कहा:-"जांच में सामने आएगा सच”‼️
- alpayuexpress
- 21 hours ago
- 1 min read
‼️स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पास्को मुकदमे के आदेश पर!..सियासी हलचल, सांसद संगीता बलवंत ने कहा:-"जांच में सामने आएगा सच”‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
फरवरी सोमवार 23-2-2026
गाज़ीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ है इस मामले पर गाजीपुर के राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने कहा कि वहां की जो भी स्थितियां है और जो कोर्ट के समझ में आ रहा है वह कोर्ट कर रहा है। इस दौरान अविमुक्तेश्वरानंद के द्वारा यदि आरोप लगाया गया कि शिकायतकर्ता खुद हिस्ट्री सीटर है इस पर संसद ने कहा कि यह जांच का विषय है जो सही होगा वह जांच में सामने आएगा।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के वक्त 11 विमान गिरे थे और इस बयान में उन्होंने ट्रंप का भी नाम लिया है इस पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश के वह व्यक्ति हैं जिन्होंने प्रदेश का कभी भला नहीं चाहा है हमारी सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में लगी है जबकि अखिलेश यादव जी की सरकार थी तब उत्तर प्रदेश ऐसे लोगों का गढ़ बन गई थी जो गुंडागर्दी की पर्याय बन चुकी थी इसलिए अखिलेश यादव का नाम लेना ही बेमानी।
मोहन भागवत के द्वारा ओटीटी प्लेटफार्म को लेकर कहां है कि लोगों को क्या देखना है वह खुद तय करें इस पर उन्होंने कहा कि मानव जीवन बड़े ही भाग्य से मिलता है इसलिए इस जीवन को सद कार्यो में लगाना चाहिए इसलिए बेवजह की टीका टीप्पणी में न उलझ कर राष्ट्र के उन्नति के बारे में सोचना चाहिए।





Comments