top of page
Search

‼️सुखडेहरा गोलीकांड के पीड़ित परिवार से मिले!..भाजपा युवा नेता पीयूष राय‼️

alpayuexpress
28 minutes ago
1 min read

‼️सुखडेहरा गोलीकांड के पीड़ित परिवार से मिले!..भाजपा युवा नेता पीयूष राय‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार

अक्टूबर शनिवार 17-10-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर mu विधानसभा क्षेत्र के सुखडेहरा गांव में कुछ दिन पूर्व हुए गोलीकांड के पीड़ितों के परिजनों से भाजपा युवा नेता पीयूष राय ने मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भी जल्द ही कानून के शिकंजे में होंगे। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में पीयूष राय ने कहा कि अपराध का कोई जाति और धर्म नहीं होता। अपराधी किसी भी समाज के लिए सही नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना को जातीय चश्मे से देखने के बजाय अपराध और अपराधी के आधार पर कार्रवाई की मांग होनी चाहिए।

स्थानीय विधायक के बयान पर सवाल पूछे जाने पर पीयूष राय ने कहा कि कुछ लोग राजनीति के लिए हिंदू समाज को जातियों में बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुखडेहरा में यादव समाज के लोगों पर हमले के बाद सामंतवाद की बात करने वाले लोग वीरपुर में एक यादव की हत्या के समय पीड़ित परिवार के साथ खड़े नहीं दिखे। पीयूष राय ने कहा कि उनकी लड़ाई ऐसी मानसिकता के खिलाफ है, जो अगड़े-पिछड़े के नाम पर समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संकल्पित है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page