top of page
Search

‼️सपा से इस्तीफा देने के बाद!..विभा पाल भाजपा में शामिल, संगीता बलवंत और ओमप्रकाश राय ने दिलाई सदस्यता‼️

alpayuexpress
2 hours ago
1 min read

‼️सपा से इस्तीफा देने के बाद!..विभा पाल भाजपा में शामिल, संगीता बलवंत और ओमप्रकाश राय ने दिलाई सदस्यता‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर मंगलवार 13-10-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने कार्यकर्ताओं और वोटरों को लुभाने में लगे हुए हैं एक तरफ भारतीय जनता पार्टी जहां अपने विकास के कार्यों को गिनाकर लोगों को 2027 के लिए तैयार कर रही है तो वहीं समाजवादी पार्टी पीडीए के माध्यम से लोगों को आगामी योजनाओं के बारे में बता रही है इसी बीच गाजीपुर में समाजवादी पार्टी को उस वक्त एक बड़ा धक्का लगा जब समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिला अध्यक्ष विभापाल जो समाजवादी पार्टी से आती हैं उन्होंने एक दिन पूर्व समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया और आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया सदस्यता ग्रहण कराने वालों में राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत और पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय रहे इन लोगों ने बताया कि समाजवादी पार्टी सिर्फ पीडीए की बात करती है और इसी पीडीए में पाल समाज भी आता है लेकिन पाल समाज की बात करें तो प्रयागराज में पूजा पाल के साथ समाजवादी पार्टी ने ऐसा किया कि उन्हें समाजवादी पार्टी की विधायक रहते हुए उन्हें सपा को छोड़ भाजपा के साथ हो लिया तो वहीं अब गाजीपुर में भी विभा पाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर बता दिया है कि भारतीय जनता पार्टी ही असली पीडीए कि प्रहरी है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page