top of page
Search

सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए भिनूराम सोनकर!..सैदपुर नगर में हुआ जोरदार स्वागत

  • alpayuexpress
  • Feb 29, 2024
  • 1 min read

सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए भिनूराम सोनकर!..सैदपुर नगर में हुआ जोरदार स्वागत


ree

मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व ही देश के कई राज्यों में कई दलों के दिग्गज नेता अपने दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। गाजीपुर में अफजाल अंसारी को सपा से प्रत्याशी घोषित करके चुनाव का ताल ठोंकने वाली समाजवादी पार्टी को गाजीपुर में बड़ा झटका लगा है। सपा के दिग्गज नेता रहे पूर्व विधायक भोनूराम सोनकर ने सपा छोड़कर प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश के शीर्ष नेताओं के बीच प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के हाथों भगवा धारण कर लिया। भाजपा की सदस्यता दिलाने के लिए प्रदेश के अन्य नेता भी मौजूद रहे। उनके सपा छोड़कर भाजपा में जाने के बाद जहां भाजपाई खुश हैं, वहीं सपा के लोगों का कहना है कि उनके जाने से सपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सपा पहले भी मजबूत थी और अब भी मजबूत है। बता दें कि भोनूराम सोनकर सैदपुर विधानसभा में सपा के बेहद मजबूत नेता माने जाते थे। लेकिन अब उन्होंने सपा का साथ छोड़ दिया है। उनके पुत्र दिलीप सोनकर ने बीते निकाय चुनाव में ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page