top of page
Search

⭕श्रीराम सेवा फाउंडेशन ने 100 से अधिक!..जरूरतमंद बच्चों को बांटी कॉपी-कलम

  • alpayuexpress
  • 16 hours ago
  • 1 min read

‼️शिक्षा की अलख जगाने का सराहनीय प्रयास‼️

⭕श्रीराम सेवा फाउंडेशन ने 100 से अधिक!..जरूरतमंद बच्चों को बांटी कॉपी-कलम

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार

जुलाई रविवार 12-7-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर श्रीराम सेवा फाउंडेशन के संस्थापक रजनीश मौर्या के नेतृत्व में आयोजित कॉपी एवं पेन वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र के 100 से अधिक जरूरतमंद बच्चे एवं बच्चियों को निःशुल्क कॉपी और पेन वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग प्रदान करना रहा।

इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है और ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। श्रीराम सेवा फाउंडेशन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मो. कैफ, सदानंद बिंद, सर्वेश यादव, साबिर हुसैन, दीपक चौबे, लक्ष्मीकांत कुशवाहा एवं अजीत यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने फाउंडेशन के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा समाज के सक्षम लोगों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे आकर सहयोग करने की अपील की गई।

 
 
 

Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page