top of page
Search

⭕विनीत राय के पिता का ऐलान!..मुख्यमंत्री आवास के सामने करेंगे तेरही,बोले- पूरे गिरोह का खात्मा जरूरी

  • alpayuexpress
  • 2 days ago
  • 2 min read

‼️एक एनकाउंटर से!..नहीं भरेगा जख्म‼️

⭕विनीत राय के पिता का ऐलान!..मुख्यमंत्री आवास के सामने करेंगे तेरही,बोले- पूरे गिरोह का खात्मा जरूरी

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून शुक्रवार 5-6-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर होटल व्यवसायी विनीत राय के हत्या के मामले में एक दिन पूर्व कमलेश चौधरी की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो जाने के बाद भी विनीत राय के पिता का गुस्सा अभी शांत होने का नाम नहीं ले रहा है और उनकी मांग है कि एक नहीं बल्कि जो भी नामजद आरोपी हैं सभी का एनकाउंटर हो नहीं तो वह अपने और बहू के परिवार को लेकर मुख्यमंत्री आवास के पास पहुंचकर तेरही के कार्यक्रम को संपन्न करेंगे।

आलोक राय ने इस एनकाउंटर के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एनकाउंटर नहीं बल्कि योगी जी पूरे गैंग का सफाया करें किसी एक व्यक्ति के जाने से गैंग का सफाया नहीं होता और पूरा गैंग का सफाया होने से न सिर्फ मेरा परिवार बल्कि गाजीपुर का व्यापारी चैन की सांस लेगा।

उन्होंने बताया कि सरगना शंकर पांडे गैंग चल रहा है और उसका एनकाउंटर नहीं हुआ बल्कि उस गैंग के एक सदस्य और एक गुंडे का हुआ है ऐसे उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि शंकर पांडे आज भी पुलिस के पकड़ से बाहर है लेकिन उन्होंने कहा कि पुलिस हमारी तत्पर है यह में जानता हूं।

उन्होंने कहा कि गैंग के सरगना का एनकाउंटर नहीं होगा तब तक हम लोगों का व्यापार कर पाना कहां संभव होगा। इस दौरान जब उनसे जानकारी ली गई कि आपके द्वारा एनकाउंटर नहीं होने पर आत्मदाह और तेरही का कार्यक्रम नहीं करने की बात कही गई थी इसको लेकर और क्या करेंगे तब उन्होंने कहा कि तेरही का कार्यक्रम परिवार के लिए होता है ना कि समाज के लिए इसलिए हमारी पत्नी का इच्छा है कि तेरही हम लोग गाजीपुर में नहीं करके लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने मेरा परिवार और बहू के परिवार को लोग जाएंगे और अपना सिलेंडरऔर अन्य बर्तन रखकर वहीं पर हम लोग बनाएंगे और मुख्यमंत्री जी को भी उसका कार्यक्रम में शामिल करने के लिए आग्रह करेंगे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के मरने से आत्मा की तृप्ति नहीं होगी इसकी तृप्ति जब तक सरगना या पूरा गैंग न समाप्त हो तब तक तृप्ति नहीं होगी और उनके गैंग के सदस्यों के खिलाफ लगभग हर थाने में मुकदमा दर्ज है और उन सभी को पुलिस जानती है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page