top of page
Search

वाराणसी में सनातन संस्था की रजत जयंती के अवसर पर!..पत्रकारों से 'मुक्त संवाद हुई संपन्न

  • alpayuexpress
  • Mar 19, 2024
  • 1 min read

वाराणसी में सनातन संस्था की रजत जयंती के अवसर पर!..पत्रकारों से 'मुक्त संवाद हुई संपन्न


ree

⭕सनातन संस्था की सभी गतिविधियां समाज के आध्यात्मिक कल्याण के लिए हैं:- श्री चेतन राजहंस


संतोष कुमार सिंह ब्यूरो चीफ


वाराणसी - सनातन संस्था एक आध्यात्मिक संगठन है और इसकी सभी गतिविधियों का उद्देश्य समाज का आध्यात्मिक कल्याण करना है | सनातन संस्था के 25 वर्ष का अर्थ है समाज की 25 वर्ष की आध्यात्मिक सेवा समाज को सुखी जीवन का मार्ग दिखाने वाली सनातन संस्था के रजत जयंती वर्ष के रूप में सनातन संस्था ने समाज को आनंदमय बनाने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश राज्य में संस्था 'आनंदमय जीवन हेतु अध्यात्म', 'तनावमुक्ति हेतु अध्यात्म', 'व्यसनमुक्ति हेतु अध्यात्म', 'व्यक्तित्व विकास हेतु अध्यात्म' आदि विषयों पर व्याख्यान, कार्यशालाएं, अध्यात्म संबंधी अभ्यासवर्ग, साधना सत्संग, बच्चों के संस्कार वर्ग आदि के माध्यम से समाज-उन्मुख कार्य करेगी, ऐसा प्रतिपादन सनातन संस्था के प्रवक्ता चेतन राजहंस ने किया। सनातन संस्था की रजत जयंती के अवसर पर यहां जैतपुरा क्षेत्र में पत्रकारों के लिए मुक्त संवाद आयोजित किया गया था इस समय सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता चेतन राजहंस ने पत्रकारों से बातचीत की। इस समय चेतन राजहंस ने सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का परिचय और सनातन संस्था की स्थापना का उद्देश्य विस्तार से बताया इसके बाद पत्रकारों ने संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों, विचारों आदि से संबंधित प्रश्न पूछकर शंका-समाधान करवा लिया। कार्यक्रम का संचालन सनातन संस्था की साधक सानिका सिंह ने किया।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page