top of page
Search

‼️अष्ट शहीदों की धरती से गरजे अजय राय!..कहा- भाजपा ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया‼️

  • alpayuexpress
  • 1 hour ago
  • 2 min read

‼️अष्ट शहीदों की धरती से गरजे अजय राय!..कहा- भाजपा ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त बुधवार 19-8-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर मुहम्मदाबाद तहसील में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अष्ट शहीदों के कार्यक्रम में शामिल हुए और इस दौरान उन्होंने मंच से बोलते हुए जेन जी वाले मुद्दे पर वार्ता किया इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए जब सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि आज पूरे देश का भविष्य खराब है अष्ट शहीदों की पवित्र धरती पर आकर आज हम नौजवानों की बात ना करें जो अपने जवानी में देश के लिए शहीद हुए आज हम उनको जरूर नमन करेंगे वैसे मैं आज हमने नौजवानों की बात किया नौजवानों की इस सरकार ने भविष्य बर्बाद कर दिया है अब नौजवान भाजपा को पूरी तरह से समाप्त कर देंगे।

विनोद तावडे को प्रदेश का प्रभारी और सह प्रभारी जगदीश ईश्वर पटेल को बनाए जाने से भारतीय जनता पार्टी क्या तीसरी बार जीत हासिल कर लेगी इस मामले पर उन्होंने कहा कि आप चाहे प्रभारी विनोद तावडे बने या फिर कोई बने इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है जनता जान चुकी है और निश्चित रूप से जनता इनको सजा देगी।

राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में एसआईटी ने आज शासन को रिपोर्ट छोड़ दिया है जिसमें चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम तक नहीं है इस मामले पर उन्होंने कहा कि चंदा चोरी कर तो चले गए चढ़ावा चोरी होता है और चढ़ावा में कोई रसीद नहीं होती है यह तो मां के आंचल का भी पैसा खा गए भाजपा और आरएसएस के लोग चाहे चम्पत राय हो चाहे अनिल मिश्रा हो चाहे गोपाल गिरी हो सब के सब चोर हैं भगवान का पैसा खाए हैं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page