‼️वर्षों तक सेवा,फिर भी नहीं मिला मानदेय!..शपथ पत्र के विरोध पर आपदा मित्रों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन‼️
- alpayuexpress
- 7 hours ago
- 2 min read
‼️वर्षों तक सेवा,फिर भी नहीं मिला मानदेय!..शपथ पत्र के विरोध पर आपदा मित्रों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून गुरुवार 25-6-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाजीपुर जिला से है जहां पर प्रशासन की तरफ से आपदा के वक्त लोगों की मदद करने के लिए आपदा मित्रों की नियुक्ति की गई थी जिनकी संख्या गाजीपुर में करीब 500 से ऊपर है और इन लोगों को प्रशिक्षण देने के बाद इन्हें आपदा मित्र का जिला प्रशासन की तरफ से आईडी कार्ड और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए थे लेकिन पिछले कई सालों से काम करने के बाद भी इन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा था जिसकी मांग वह लगातार करते चले आ रहे थे वहीं इन सभी से 6 मई 2026 को आपदा प्रबंधन एवं गृह मंत्रालय के एक पत्र के अनुसार सभी लोगों से ₹10 के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र मांगा गया जिसमें कहा गया कि आपदा मित्र किसी भी तरह का वित्तीय लाभ ,मान देय, वेतन की मांग न करने के साथ ही संघ यूनियन, समिति या संगठन नहीं बनाएंगे जिसका गाजीपुर सहित कई जनपदों के आपदा मित्रों ने विरोध किया गाजीपुर में भी आपदा मित्रों ने इस तरह का कोई शपथ पत्र नहीं दिया जिसके कारण अब इन सभी लोगों को आपदा मित्र के कार्यों से वंचित करने का कार्य किया जा रहा है इसी को लेकर आज आपदा मित्रों ने बड़ी संख्या में गाजीपुर जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर अपना विरोध और प्रदर्शन किया इन लोगों का कहना है कि हम लोग पिछले कई सालों से कार्य कर रहे हैं लेकिन अब जिला प्रशासन को शपथ पत्र लेने की याद आई है जबकि यह लोग पिछले कई सालों से कोरोना काल, छठ पूजा ,सावन मेला ,धार्मिक गंगा स्नान, ग्रामीण चौपाई सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं बावजूद इनके अभी तक इन लोगों को नहीं कोई मानदेय दिया गया और ना ही कोई हादसा या दुर्घटना होने पर किसी भी आपदा मित्र को इंश्योरेंस का भी भुगतान किया गया है जिसको लेकर आगे वाला विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

