लिटरेचर फेस्टिवल में एलजी मनोज सिन्हा ने!...भोजपुरी कहावतें की दुनिया’ का किया लोकार्पण
- alpayuexpress
- 5 days ago
- 2 min read
लिटरेचर फेस्टिवल में एलजी मनोज सिन्हा ने!...भोजपुरी कहावतें की दुनिया’ का किया लोकार्पण

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
नवम्बर शनिवार 8-11-2025
गाजीपुर:-खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भारत डायलॉग के तत्वावधान में आयोजित गाजीपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नंद रेजिडेंसी और लंका मैदान परिसर में किया। इस मौके पर उन्होंने साहित्यकार संजीव कुमार गुप्ता की पुस्तक ‘भोजपुरी कहावतें की दुनिया’ का लोकार्पण किया। उपराज्यपाल ने कहा कि भोजपुरी हमारी लोकआत्मा की भाषा है, जिसकी कहावतें जीवन के गहरे अर्थों को सहजता से अभिव्यक्त करती हैं। इस दौरान जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आज देश हमारा अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और हमारा देश युवाओं का देश है। इस तरीके से या गाजीपुर में कार्यक्रम हो रहा है जिसमें साहित्य और काव्य के क्षेत्र में युवाओं को उत्साहित करने वाला है।
12 वर्षों की साधना से संकलित हजार कहावतें और मुहावरे
लेखक संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कृति उनकी 12 वर्षों की सतत साधना का परिणाम है। दो खंडों में प्रकाशित इस पुस्तक के प्रथम खंड में 1000 से अधिक कहावतों, मुहावरों और पहेलियों का शब्दार्थ व भावार्थ संकलित है, जबकि दूसरे खंड में चुनी हुई 111 कहावतों पर समसामयिक लेख शामिल हैं, जो गांव से लेकर अमेरिका की सिलिकॉन वैली तक की जीवन दृष्टि को जोड़ते हैं। लेखक ने कहा कि यह पुस्तक भोजपुरी भाषा की समृद्ध परंपरा को आधुनिक संदर्भों से जोड़ने का प्रयास है।
लेखक की पांचवीं कृति, पहले भी मिली सराहना
यह संजीव कुमार गुप्ता की पांचवीं पुस्तक है। इससे पूर्व उनकी चार कृतियाँ ‘वह जिसकी तुलना’, ‘मेरे शहर में’, ‘आव गवांल जाय’ और ‘स्वर्गीय अवध बिहारी जी’ पर आधारित जीवनीपाठकों और समीक्षकों के बीच विशेष रूप से सराही गईं। संजीव गुप्ता पिछले 25 वर्षों से सेवा समर्पण संस्थान और बनवासी कल्याण आश्रम के माध्यम से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक भोजपुरी समाज और संस्कृति के उस जीवंत लोकबोध को समर्पित है, जो समय के साथ और भी प्रासंगिक होता जा रहा है।









Comments