top of page
Search

‼️यूनियन बैंक ने मनाया 108वां स्थापना दिवस!..डीएम अनुपम शुक्ला ने वित्तीय समावेशन में योगदान को सराहा‼️

alpayuexpress
16 minutes ago
2 min read

‼️यूनियन बैंक ने मनाया 108वां स्थापना दिवस!..डीएम अनुपम शुक्ला ने वित्तीय समावेशन में योगदान को सराहा‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर गुरुवार 12-11-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शामिल यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 108वां स्थापना दिवस गुरुवार को गाजीपुर में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख गाजीपुर (पश्चिम) विनय शंकर, क्षेत्र प्रमुख गाजीपुर (पूर्व) मुकेश रमन तथा अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में बैंक के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, उद्यमी और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे। इस दौरान बैंक की 108 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, आधुनिक बैंकिंग व्यवस्था, डिजिटल सेवाओं और वित्तीय समावेशन में उसकी भूमिका पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बैंक के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने और वित्तीय समावेशन को मजबूत बनाने में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का योगदान सराहनीय है। उन्होंने बैंक की सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के प्रयासों की प्रशंसा की।

क्षेत्र प्रमुख गाजीपुर (पूर्व) मुकेश रमन ने स्वागत संबोधन में बैंक की 108 वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए डिजिटल बैंकिंग, आधुनिक तकनीक और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1919 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा उद्घाटित यह बैंक आज आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।वहीं, क्षेत्र प्रमुख गाजीपुर (पश्चिम) विनय शंकर ने कहा कि तकनीक के तेजी से बदलते दौर में यूनियन बैंक ने अपनी सेवाओं को आधुनिक बनाया है और युवा पीढ़ी के बीच एक पसंदीदा बैंक के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। उन्होंने सितंबर तिमाही के शानदार वित्तीय परिणामों को साझा करते हुए विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष पांडेय का शुभकामना संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार ने जिलाधिकारी, आमंत्रित अतिथियों, ग्राहकों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।समारोह ने बैंक की गौरवशाली विरासत के साथ आधुनिक बैंकिंग और ग्राहक सेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page