‼️यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन ने नवागत एसपी विनय कुमार सिंह से की शिष्टाचार भेंट‼️
‼️यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन ने नवागत एसपी विनय कुमार सिंह से की शिष्टाचार भेंट‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
अक्टूबर मंगलवार 13-10-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गाजीपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नवागत पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए उन्हें जिले में नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।
शिष्टाचार मुलाकात के दौरान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारिता एवं पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के महत्व पर चर्चा की। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक संवाद बनाए रखने और समाज में कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया।
जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि नवागत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जनपद में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा पत्रकारों एवं पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाकर प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करती है। इस अवसर पर यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, उपेंद्र यादव, नियाज अहमद, सोनू राजभर, चंद्रभान शर्मा,आरिफ , कृपाशंकर यादव , मनीष गुप्ता, उर्फी रिजवी, शशिकांत राजभर, राजेश यादव,डॉ• यूके सिंह सहित पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।





Comments