top of page
Search

महिलाओं के सम्मान को मजबूत करने वाला कानून!...विधानसभा मुहम्मदाबाद में महिला सम्मेलन हुआ सम्पन्न

  • alpayuexpress
  • Nov 1, 2023
  • 2 min read

महिलाओं के सम्मान को मजबूत करने वाला कानून!...विधानसभा मुहम्मदाबाद में महिला सम्मेलन हुआ सम्पन्न


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


ग़ाज़ीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर नारी शक्ति वंदन कानून देश की महिलाओं के लिए व्यापक विकास और सम्मान को मजबूत करने वाला कानून है और इस कानून के लिए भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जितनी भी सराहना की जाए वह कम होगी ।यह बात मंगलवार को मुहम्मदाबाद के गीता पैलेस में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद आभार व्यक्त करने हेतु महिला मोर्चा द्वारा आयोजित नारी सम्मेलन में जनपद कौशाम्बी की जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कही उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सदैव से काम किया है तथा उसका सफल परिणाम भी देश के पटल पर दिखाई दे रहा है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही सरकार में महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति जहां मजबूत हुई है वहीं उनका सुरक्षा और सम्मान भी बढा है। उन्होंने कहा कि विगत 9 वर्षों से चल रही सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के लिए लाया गया यह कानून आधी आबादी के सम्मान के साथ साथ 33% आरक्षण से महिलाओं के अधिकार को मजबूत करेगा । जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश के मजबूती का मार्ग प्रशस्त हुआ है और पुर्ण विश्वास है कि आगामी लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति के बल पर केन्द्र में प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं के शान और समृद्धि के साथ घरों में महिलाओं के मालिकाना हक जो प्रदान किया है उससे आज की नारी मजबुर नहीं,मजबूत नारी है। लोकसभा संयोजक और पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि महिलाओं द्वारा संचालित यह कार्यक्रम निश्चित रूप से देश के नवनिर्माण के साथ बदलाव का सुखद और बड़ा संकेत है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार धन्यवाद प्रस्ताव पटल पर रखा जिसका सभी महिलाओं ने एक स्वर से पारित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और आगंतुक अतिथियों के प्रति धन्यवाद पूर्व विधायक अलका राय ने तथा संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा माया सिंह ने किया। इस अवसर पर किरन सिंह, कंचन गीरी,गुड्डी पांडेय, लालमुनी गोड़, पूजा शर्मा,नीलम गुप्ता, दुर्गेश नंदिनी,बिन्दा देवी,मधु गुप्ता,जरीन, अनुपमा आदि अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page