top of page
Search

‼️महिला आरक्षण बिल: 33% सीटें महिलाओं को!..मोदी सरकार ने विशेष सत्र में पास करने का ऐलान‼️

  • alpayuexpress
  • 2 days ago
  • 2 min read

‼️महिला आरक्षण बिल: 33% सीटें महिलाओं को!..मोदी सरकार ने विशेष सत्र में पास करने का ऐलान‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल सोमवार 6-4-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर महिला आरक्षण बिल जिसमें महिलाओं को आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में 33% आरक्षण दिए जाने की बात कही जा रही है यानी कि आने वाले समय में राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनके सम्मान देने की बात है जिसके लिए आगामी तीन दिनों में विशेष सत्र बुलाकर इस बिल को पास करने की मोदी ने ऐलान किया है इस मामले पर गाजीपुर में एक कार्यक्रम में आई हुई राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोगों का लोकसभा सत्र दो अप्रैल को समाप्त होने वाला था लेकिन अब महिला आरक्षण बिल को लेकर 16, 17 और 18 अप्रैल तक विस्तार दे दिया गया है ऐसे में हमारे मोदी जी की सोच है कि जो आने वाला 2029 लोकसभा का जो चुनाव होगा उसमें इस बिल को लागू कर दिया जाएगा और आगामी जो लोकसभा चुनाव और राज्यों के विधानसभा चुनाव में 33% आरक्षण नारी शक्ति को देने की बात कही गई है भाजपा और मोदी जी की सोच है जिससे अब महिलाओं का विकास होगा।

2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं की संख्या 273 के आसपास हो जाएगी इस पर उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में इस नारी शक्ति बंदन अधिनियम के बाद और लोकसभा की सीट बढ़ाने के बाद यह सिद्ध हो जाएगा कि महिलाएं चाहे जिस भी क्षेत्र में रहती हैं वहां काफी पारदर्शिता रहती है ऐसे में महिलाएं राजनीतिक क्षेत्र में जब बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करने लगेंगे तो यह हमारे राष्ट्र के लिए एक अच्छा संकेत होगा।

जो काम कांग्रेस 30 सालों में नहीं कर पाई हुआ काम मोदी जी ने 2 मिनट में कर दिया इस पर उन्होंने बताया कि कांग्रेस सिर्फ बातें करने का ढिढोरा पिटती रहती है तमाम नारे लगाती रहती है जिसमें गरीबी हटाओ का नारा भी है महिलाओं को आरक्षण देने की बात करती थी लेकिन 40 सालों से इसे दबे हुए रखी ऐसे में भाजपा ने जब निर्णय ले लिया तो अभी से अमली रूप में लाकर दिखाएंगे।

अखिलेश यादव का कहना है कि महिला आरक्षण बिल पास करने से पहले जनगणना कराए इस पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव एक ऐसे नेता हैं जब उनको अवसर मिलता है तब वह प्रदेश में सिर्फ गुंडाराज कायम करने में लगे रहते हैं और जब भाजपा देश और प्रदेश स्तर पर काम करना शुरू करती है तो अखिलेश यादव टीका टिप्पणी करने से पीछे नहीं हटते।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page