top of page
Search

‼️बेदी राम का सपा पर हमला!..बोले- मायावती पर हमले के समय कहां था पीडीए?‼️

alpayuexpress
2 hours ago
2 min read

‼️बेदी राम का सपा पर हमला!..बोले- मायावती पर हमले के समय कहां था पीडीए?‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर मंगलवार 13-10-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर 2027 के चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन जहां अपने कराए गए विकास के कामों को लेकर जनता के बीच पहुंच रही है तो वहीं समाजवादी पार्टी पीडीए की बात कह रही है और पीडीए महासम्मेलन भी कर रही है ऐसे में एनडीए के गठबंधन दल भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के विधायक बेदी राम ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए का कि समाजवादी पार्टी पीडीए की बात करती है तो वह बताएं कि क्या तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती पीडीए समाज या दलित समाज से नहीं थी कि उनके समाजवादी गुंडो ने उन पर जान से करने के लिए हमला किया।

2027 विधानसभा चुनाव जिसको लेकर समाजवादी पार्टी अब अपने पीडीए को ही अपना अमोघ अस्त्र मान रही है और इसी के सहारे वह चुनावी बैतरणी पार करने का दावा भी कर रही है इसी मामले को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जखनिया से विधायक बेदी राम जो खुद पीडीए समाज यानी दलित वर्ग से आते हैं और जब उनसे इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनका कहना है वह कहते रहे आप बताइए कि वह कैसे बना लेंगे ऐसे में पूरे प्रदेश की छोड़िये अगर पूर्वांचल की बात किया जाए तो वह कैसे बना लेंगे उनकी सरकार को लोग देखे हुए हैं क्योंकि उनकी सरकार में सिर्फ गुंडई हुआ करती थी। वह दलित और पीडीए पीडीए  कहते हैं और संविधान  की बात कहते हैं लेकिन वह संविधान के विपरीत काम करते हैं असली पीडीए की बात करें तो वह महाराज जी की तरफ है अगर वह पीडीए के इतने ही हितैषी हैं तो वह बता दे की क्या बहन जी पीडीए नहीं थी बहन मायावती जी उस वक्त मुख्यमंत्री थी और यही पीडीए समाजवादी पार्टी के गुंडे लोगों ने बहन जी को मारने की कोशिश किया इतना ही नहीं प्रमोशन में आरक्षण को बंद कर दिया गया वह भी समाजवादी पार्टी की ही सरकार थी जिससे बहुत सारे लोग प्रभावित हुए इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर किसी को दरोगा बना दिया गया तो क्या हुआ सिपाही का काम करेगा ऐसे में वह पीडीए की बात तो करते हैं लेकिन पीडीए के लिए काम नहीं करते हैं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page