‼️पीडीए आरक्षण घोटाले पर सपा का हमला!..22 भर्तियों में 11,514 आरक्षित पदों की ‘लूट’ का लगाया आरोप‼️
- alpayuexpress
- 13 hours ago
- 2 min read
‼️पीडीए आरक्षण घोटाले पर सपा का हमला!..22 भर्तियों में 11,514 आरक्षित पदों की ‘लूट’ का लगाया आरोप‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून मंगलवार 9-6-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाला का आरोप लगाया है इन लोगों का आरोप है कि अब तक कुल 22 परीक्षाओं में पीडीए के लिए आरक्षित सीटों में से 11514 पीएफ के आरक्षण में घोटाला किए गए हैं इस बात की जानकारी आज समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव और जंगीपुर के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने लोहिया भवन पर एक प्रेस वार्ता के माध्यम से दिया। इन लोगों ने बताया कि इन नियुक्तियों में पीडीए वर्ग के लिए जितनी आरक्षण पीडीए वर्ग के युवाओं के लिए आरक्षित की गई थी उनके आरक्षित सीटों में भी लूट करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कुल आयोजित की 22 परीक्षाओं में से 11514 सीटों के आरक्षण घोटाला करने का काम किया है इन लोगों ने बताया कि 69000 शिक्षक भर्ती में पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी माना है आरक्षण का सही पालन नहीं हुआ इसके अलावा हाई कोर्ट इलाहाबाद का निर्देश और प्रभावितों को न्याय देने की बात कही गई थी।
आरक्षण घोटाले का डिटेल देते हुए इन लोगों ने बताया कि साल 2019 में 69000 शिक्षक भर्ती में 7933 पदों की लूट ,2019 में वन और वन्य जीव रक्षक भर्ती में 88 पदों की लूट ,2021 में बांदा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भर्ती में 5 ,2021-22 में एडेड जूनियर हाई स्कूल मास्टर हेड मास्टर भर्ती में 547 पद, 2023 में ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में 232 पद, 2023 में नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती में 47 पद, 2023 में यूपी यस यस यस सी कनिष्ठ सहायक भर्ती में 300 ,प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती में 34, लखीमपुर कोऑपरेटिव बैंक भर्ती में आज यूपीएससी में आशुलिपि भर्ती में 37 ,कृषि प्रविधकी सहायक भर्ती में 434 ,लेखपाल भर्ती में 907, पशु चिकित्सक भर्ती में 81 स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती में 55 चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेद में 54, चिकित्सा अधिकारी होम्योपैथ में दो ,आमीन एवं नीलम करता में 19, लिपिक टंकण भर्ती में नौ ,सहायक कोषागार लेखाकार भर्ती में 58 ,अधिशासी अधिकारी भर्ती में 13, सहायक चकबंदी अधिकारी भर्ती में 10 और कृषि प्रविधिकी सहायक भर्ती में 588 पदों की लूट की गई है जो कुलल 11514 पदों की लोड बताई जा रही है।

