top of page
Search

पितृ शोक!....वरिष्ठ समाजवादी नेता रामविलास सिंह का!...हृदय गति रुक जाने से हुआ आकस्मिक निधन

  • alpayuexpress
  • Oct 30, 2023
  • 1 min read

पितृ शोक!....वरिष्ठ समाजवादी नेता रामविलास सिंह का!...हृदय गति रुक जाने से हुआ आकस्मिक निधन


ree

⭕अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश सचिव विनय कुमार सिंह के पिता का अंतिम संस्कार चक्काबांध स्थित गंगा घाट पर होगा


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश सचिव विनय कुमार सिंह के पिता व वरिष्ठ समाजवादी नेता रामविलास सिंह (65) का रविवार को अपराह्न करीब 3 बजे हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया।

क्षेत्र के ग्राम बरुइन निवासी समाजवादी नेता रामविलास सिंह का रविवार को घर पर ही अचानक तबीयत खराब हो गया। परिजन तुरन्त चिकित्सक को बुलाये तब तक उनका निधन हो गया। हंसमुख व सरल स्वभाव तथा कर्मशीलता के कारण रामविलास सिंह गाँव ही नहीं क्षेत्र में सभी प्रिय थे। उनके निधन से क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हो गई। ये अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। इनके दो पुत्र विनय कुमार सिंह व विनायक सिंह तथा दो पुत्री है। विनायक उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंसपेक्टर के पद पर गोरखपुर में तैनात है। निधन की सूचना मिलते ही शुभेच्छुओं सहित ग्रामीणों का तांता लग गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में साहित्यकार राजेन्द्र सिंह,रामावतार सिंह,राजेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह,अवधेश तिवारी,मुन्ना सिंह रणविजय सिंह दीपक,उपस्थित रहे।अंतिम संस्कार सोमवार की सुबह चक्काबांध स्थित गंगा घाट पर किया जायेगा।


 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page