top of page
Search

⭕डीएम ने महिला अस्पताल और!..सीडीओ ने पुरुष अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

  • alpayuexpress
  • 13 hours ago
  • 2 min read

‼️स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रशासन सख्त‼️

⭕डीएम ने महिला अस्पताल और!..सीडीओ ने पुरुष अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

मई मंगलवार 19-5-2026

गाजीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर नवागत जिला अधिकारी इन दिनों लगातार एक्शन मोड में चल रहे हैं और वह लगातार एक के बाद एक विभागों का निरीक्षण भी कर रहे हैं और आज इसी क्रम में उन्होंने मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल का भी गहनता से निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर के साफ सफाई चिकित्सा व्यवस्था दवा वितरण शिशु वार्ड आईसीयू इमरजेंसी वार्ड ऑपरेशन वार्ड सहित अनेक जगह का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई महिला मरीज और उनके परिजनों से संवाद भी किया और उनसे जानने का प्रयास किया कि उन्हें या उनके मरीजों को अस्पताल से मिलने वाली सुविधाएं मिल रही है या नहीं या फिर उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत है अपने निरीक्षण के दौरान वह महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं से काफी खुश नजर आए इसको लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर आनंद मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी आज सुबह मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल के निरीक्षण किया और वह ऑपरेशन थिएटर इमरजेंसी वार्ड सहित तमाम व्यवस्थाओं को खुद देखा और परखा और व्यवस्थाओं से वह संतुष्ट लिखें इस दौरान उन्होंने बताया कि डीएम ने कुछ जरूर पूछ तो तब मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने ब्लड बैंक के लिए कुछ मशीन की आवश्यकता बताई तब जिलाधिकारी ने उन मशीनों को CSR से दिलवाने की बात कही।

एक तरफ जहां सुबह जिलाधिकारी ने महिला अस्पताल के निरीक्षण किया तो वहीं दोपहर बाद मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने पुरुष अस्पताल के नए भवन का भी निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने भी वार्ड में भर्ती कई मरीज और उनके परिजनों से अस्पताल के व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा जिला अस्पताल में नवनिर्मित लैब का भी निरीक्षण किया जहां पर अत्याधुनिक मशीन और कई तरह के जांच का दावा किया जा रहा है उसे देखा और खुद परखने के लिए अपना भी ब्लड का सैंपलिंग करवाया गया है जिसे करने के निर्देश दिए गए हैं वहीं पिछले दिनों एक बैठक में प्रिंसिपल के द्वारा सिक्स फ्लोर पर एक वॉशरूम की मांग की गई ताकि उसकी पूर्ति हो जाने पर एक नई ओटी का संचालन शुरू किया जा सके।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page