‼️चकमहताब में बीडीसी चुनाव रोचक होने के आसार!..जनार्दन सिंह के समर्थन में जुटे समर्थक‼️
- alpayuexpress
- 6 hours ago
- 1 min read
‼️चकमहताब में बीडीसी चुनाव रोचक होने के आसार!..जनार्दन सिंह के समर्थन में जुटे समर्थक‼️

संतोष नाई वरिष्ठ पत्रकार
अगस्त शनिवार 8-8-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर शादियाबाद अंतर्गत मनिहारी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत चकमहताब में बीडीसी चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म होने लगा है। ग्राम पंचायत के अवदर गांव निवासी जनार्दन सिंह ने बीडीसी सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है, जिसके बाद क्षेत्र में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनार्दन सिंह हमेशा क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने, समाधान कराने और सही मार्गदर्शन देने का प्रयास करते रहे हैं। यही वजह है कि उनकी उम्मीदवारी को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्र में जनार्दन सिंह के चुनावी पोस्टर और प्रचार सामग्री तेजी से वायरल हो रही है। चर्चा है कि इससे चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे अन्य संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता भी बढ़ गई है और राजनीतिक समीकरण बदलने लगे हैं। गौरतलब है कि पांच गांवों को मिलाकर गठित ग्राम पंचायत चकमहताब में इस बार बीडीसी चुनाव को लेकर मुकाबला रोचक होने के आसार हैं। ग्रामीणों के बीच विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि उनका नारा है,"ग्राम सभा की एक ही पुकार, जनार्दन सिंह अबकी बार।" हालांकि चुनावी नतीजे जनता के मत से तय होंगे, लेकिन क्षेत्र में बढ़ती राजनीतिक गतिविधियां इस चुनाव को बेहद दिलचस्प बना रही हैं।





Comments