top of page
Search

‼️गंगा स्नान के दौरान किशोर डूबा!..तीन युवकों की बची जान,घंटों गोताखोर नहीं पहुंचने से हंगामा‼️

  • alpayuexpress
  • 2 hours ago
  • 2 min read

‼️गंगा स्नान के दौरान किशोर डूबा!..तीन युवकों की बची जान,घंटों गोताखोर नहीं पहुंचने से हंगामा‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून शनिवार 27-6-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सदर कोतवाली अंतर्गत पोस्ता घाट गंगा घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने आए 15 वर्षीय युवक पीयूष डूब गया जबकि उसे बचाने के लिए तीन अन्य युवक भी जो डूब रहे थे उसे स्थानीय लोगों और नाविकों ने बास के सहारे उनकी जिंदगी को बचा लिया यह सभी बिरनो थाना अंतर्गत पालिया गांव के रहने वाले थे और परिवार में ही एक वृद्ध महिला की मौत होने के बाद उसके दाह संस्कार में शामिल होने के लिए गाजीपुर श्मशान घाट पर आए हुए थे।

सदर कोतवाली अंतर्गत पोस्ताघाट पर बिरनो थाना अंतर्गत पालिया गांव जहां एक वृद्ध महिला की मौत हुई थी और उसे महिला के अंतिम संस्कार के लिए गांव के बहुत सारे लोग गाजीपुर के शमशान घाट पहुंचे थे जहां पर चिता में आग लगने के बाद चार युवक गंगा स्नान के लिए पोस्ताघाट चले गए जिसमें से पीयूष जिसकी उम्र 15 वर्ष है वह डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए प्रियांशु, रिशु और दुर्गा प्रसाद कूदे इस दौरान डूब रहे युवक पीयूष ने प्रियांशु को पकड़ लिया लेकिन प्रियांशु ने किसी तरह से अपने को बचाया लेकिन कुछ देर बाद ही पियूष गंगा में डूब गया जबकि उसके साथ डूब रहे प्रियांशु रिशु और दुर्गा प्रसाद को स्थानीय लोगों और नविको ने इसी तरह से बचा लिया हालांकि इन लोगों के डूबने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि 2 से 3 युवक गंगा में बह रहे हैं तो वही एक युवा ने उन्हें बचाने के लिए पीछे से तैरता हुआ नजर भी आ रहा है। यह घटना दोपहर लगभग 2:30 बजे का है लेकिन जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन की तरफ से गोताखोर की व्यवस्था न किए जाने के कारण मृतक परिवार और उसके गांव वालों में काफी गुस्सा देखने को मिला।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page