top of page
Search

⭕भदोही के खमरिया में गम-ए-हुसैन का अद्भुत नजारा!..कारपेट से बने दो लाख के ताजिए ने खींचा सबका ध्यान

  • alpayuexpress
  • 2 hours ago
  • 2 min read

‼️'या हुसैन' की सदाओं के बीच निकला!..यौम-ए-आशूरा का जुलूस‼️

⭕भदोही के खमरिया में गम-ए-हुसैन का अद्भुत नजारा!..कारपेट से बने दो लाख के ताजिए ने खींचा सबका ध्यान

नेहाल अली ब्यूरो चीफ

जून शुक्रवार 26-6-2026

भदोही:-खबर भदोही जिले से है जहां पर खमरिया नगर क्षेत्रों में शुक्रवार को यौम-ए-आशूरा दसवीं मुहर्रम का जुलूस अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया। 'या हुसैन, या हुसैन' की सदाओं के बीच जुलूस गिराई स्थित करबला पहुंचा, जहां इमाम चौक पर रखे गए ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए गए। नौवीं मुहर्रम की शाम इमाम चौक पर ताजिए रखे गए थे। नजर-ओ-नियाज का क्रम देर रात तक चला। दसवीं मुहर्रम को जुलूस निकाला गया। जुलूस बड़ी चौक सब्जी मार्केट मोहाल से अखाड़ा कल्लू खान की ओर से निकला, जिसमें सब्जी मार्केट , खमरिया चौहराहा,बरतर, मुख्य बजार, मझगवा, दाखिन मोहल्ला, बगीचा मोहल्ला,से होते हुई कर्बला पहुंची बज्मे सुन्नत कमेटी अखाड़ा के साथ अमवा, के ताजियादार अपने ताजियों के साथ शामिल हुए।

ढोल-ताशा के साथ निकले जुलूस में सभी इमाम चौक के ताजियादार अलम, व ताजिए के साथ शामिल हुए। अखाड़ों के खिलाड़ियों ने जगह-जगह फन-ए-सिपहगिरी का प्रदर्शन किया। कल्लू खान अखाड़े के जुलूस में 25 ताजिए शामिल रहे, जो शाम 7 बजे तक करबला पहुंच गए। जुलूस में महिलाओं-पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।नगर पंचायत खमरिया की ओर से सफाई व पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई थी।कंगाली बादशाह व हाजी बेचू डिजाइनर दाखिन मोहल्ला मे ताजिया 2 लाख की क़ीमत से बनाया गया भदोही जिले मे पहली ताजिया कारपेट का बनया गया है, हर कोई देख कर तारीफ करते रहे,जुलूस दिल्ली मंसूरी उर्फ़ दिलशाद , हाजी बेचू डिजाइन , सुहेब मंसूरी , मानी अंसारी उर्फ़ उमर ,अकील खान , रिजवान अंसारी, बब्लु महतो, गुड्डु महतो, हाजी शाहनवाज़, मोहमद अली, हाजी मूर्तजा खान, जावेद मंसूरी उर्फ़ तन्नू,अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल व एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी व सी•ओ राजीव सिंह व तहसीलदार व खमरिया चौकी प्रभारी पुलिस बल के देख रेख मे जुलूस सम्पन्न हुआ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page