top of page
Search

कहां है मेरे पति...? मऊ कोतवाली में महिला ने लगाई गुहार,अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोक पर पति को किया अगवा

  • alpayuexpress
  • Sep 9, 2025
  • 2 min read

कहां है मेरे पति...? मऊ कोतवाली में महिला ने लगाई गुहार,अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोक पर पति को किया अगवा

अजय कुमार सीनियर रिपोर्टर


सितम्बर मंगलवार 9-9-2025

मऊ:- गुंडा है या पुलिस अब यह तो मामले की जांच करने पर ही पता चलेगा ,लेकिन मामला काफी गंभीर है आपको बताते चलें कि गाजीपुर जनपद के बनकटा गांव की रहने वाली महिला किरण यादव ने मऊ कोतवाली में गुहार लगाते हुए आरोप लगाया है कि बीती रात करीब ढाई बजे आठ अज्ञात लोग उनके मकान में घुस आए और खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनके पति संजय यादव को उठा ले गए। इस दौरान विरोध करने पर महिला व मकान मालिक के साथ भी मारपीट की गई। हैरानी की बात यह रही कि जब महिला अपने पति को खोजने मऊ कोतवाली पहुंचीं तो वहां किसी तरह की जानकारी नहीं मिली। इससे पूरे प्रकरण पर सवाल खड़े हो गए हैं। किरण यादव का कहना है कि वे मऊ के ब्रिज बिहार कॉलोनी में बच्चों की पढ़ाई के लिए किराए पर मकान लेकर रहती हैं। बीती रात करीब 2:30 बजे आठ की संख्या में लोग अचानक पहुंचे और पहले मकान मालिक को गाली-गलौज करने लगे। धमकी दी गई कि गेट नहीं खोलोगे तो गोली मार देंगे। इसके बाद मकान मालिक की पत्नी को आगे कर दरवाजा खुलवाया गया।


महिला से की मारपीट,मुंह पर तानी बंदूक


किरण यादव ने बताया कि जैसे ही उन्होंने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। अज्ञात लोगों ने उनके मुंह पर बंदूक तान दी, गालियां दीं और उन्हें तीन थप्पड़ मारकर धक्का दिया, जिससे वे झाड़ियों में गिर गईं और घायल हो गईं। इसी बीच आरोपित लोग उनके पति संजय यादव को मारते-पीटते गाड़ी में डालकर ले गए। महिला का आरोप है कि आरोपितों का अत्याचार यहीं नहीं रुका। उन्होंने मकान मालिक से भी मारपीट की और जमकर गाली-गलौज किया। जाते-जाते उन लोगों ने कहा कि वे संजय यादव को मऊ कोतवाली ले जा रहे हैं। किरण यादव ने बताया कि पति को छुड़ाने के लिए वे तुरंत मऊ कोतवाली पहुंचीं, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनके पति के बारे में कोई जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया। इससे महिला की चिंता और बढ़ गई। किरण यादव ने पुलिस को दिए गए लिखित तहरीर में कहा है कि उन्हें अपने पति की जान को खतरा है। अज्ञात लोग उनकी हत्या भी कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपने पति की सुरक्षा और सकुशल बरामदगी की मांग की है। महिला के गंभीर आरोपों के बाद अब स्थानीय लोगों में भी आक्रोश फैल गया है। सवाल उठ रहा है कि आखिरकार आधी रात को संजय यादव को उठाकर ले जाने वाले लोग कौन थे? यदि वे वाकई पुलिसकर्मी थे तो फिर कोतवाली पहुंचने पर जानकारी क्यों नहीं दी गई? और अगर वे पुलिसकर्मी नहीं थे तो किसकी आड़ में इतना बड़ा दुस्साहस किया गया?

पुलिस जांच की तैयारी में है,इस मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की तहरीर मिली है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लायी जाएगी।

 
 
 

Recent Posts

See All
जपा झंडा और सांसद का स्टिकर...मामले ने पकड़ा तुल राज्यसभा सांसद के पति ने, वाहन मालिक के खिलाफ दी तहरीर!..बोले-साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश

भाजपा झंडा और सांसद का स्टिकर...मामले ने पकड़ा तुल राज्यसभा सांसद के पति ने, वाहन मालिक के खिलाफ दी तहरीर!..बोले-साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी गुरुवार 22-1-2026 गाजीपुर

 
 
 
बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी

बड़ा हत्याकांड टला!..मौके पर नहीं पहुंचे एसपी जमीन विवाद में दबंगों ने!..आधा दर्जन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, बाइक व कार जब्त,कुछ की हुई गिरफ्तारी किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार जनवरी मंगलवार 20-1-2026 गाज़

 
 
 
‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार

‼️विकास कार्यों में तेजी का भरोसा ⭕मरदह ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत!..अजीत गुप्ता ने संभाला कार्यभार सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ जनवरी शनिवार 17-1-2026 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मरदह विकासखंड मे

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page