top of page
Search

‼️कमलेश बिंद मुठभेड़ प्रकरण में!..निषाद पार्टी सड़कों पर, उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन‼️

  • alpayuexpress
  • 13 hours ago
  • 1 min read

‼️कमलेश बिंद मुठभेड़ प्रकरण में!..निषाद पार्टी सड़कों पर, उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून मंगलवार 9-6-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर कमलेश बिंद एनकाउंटर मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के द्वारा पहले दिन से ही एनकाउंटर का विरोध किया जा रहा है और जांच की मांग की जा रही है ऐसे में आज उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने नेता के निर्देश पर गाजीपुर के सरजू पांडे पार्क में एकत्रित होकर एक जुलूस निकालते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचा और इस दौरान कमलेश निषाद अमर रहे कमलेश बिंद अमर रहे के नारे भी लगाए और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच या एसआईटी जांच करने की मांग किया है इन लोगों का कहना है कि परिवार के लोग बता रहे हैं कि एनकाउंटर फर्जी हुआ है और परिवार के लोगों की बातों पर ही विश्वास करते हुए इन लोगों ने इस जांच की मांग किया है और जांच के बाद जो भी रिपोर्ट आए उसे पर सरकार कार्रवाई करें निषाद पार्टी के नेताओं ने बताया कि जिला अधिकारी से इस संबंध में पत्र देने के बाद वार्ता हुई है और जिलाधिकारी ने भी एसआईटी जांच कराए जाने की संस्कृति करने का भरोसा दिलाया है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page