top of page
Search

‼️ओलंपिक कांस्य पदक विजेता राजकुमार पाल का!..गाजीपुर में भव्य सम्मान, मंत्री ने 51 हजार रुपये का चेक देकर किया सम्मानित‼️

alpayuexpress
9 minutes ago
2 min read

‼️ओलंपिक कांस्य पदक विजेता राजकुमार पाल का!..गाजीपुर में भव्य सम्मान, मंत्री ने 51 हजार रुपये का चेक देकर किया सम्मानित‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर बुधवार 18-11-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर कामयाबी का सफर कुछ इस तरह हासिल होगा यह कभी 11 साल की उम्र में हॉकी थामकर मैदान में उतरने वाले राजकुमार पाल के लिए यह सफर आसान नहीं था। बचपन में ही पिता का साया सिर से उठ गया, लेकिन मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को टूटने नहीं दिया। संघर्ष, अनुशासन और कड़ी मेहनत को अपना हथियार बनाकर उन्होंने हॉकी के मैदान में ऐसी पहचान बनाई कि आज उनका नाम देश के प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में शुमार है। ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होकर राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने वाले राजकुमार पाल जब अपने गृह जनपद गाजीपुर पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस सम्मान समारोह में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राजकुमार पाल को माल्यार्पण कर 51 हजार रुपये का डेमो चेक, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि राजकुमार पाल ने गाजीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस दौरान राजकुमार पाल ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि वर्ष 2008 से उन्होंने हॉकी खेलना शुरू किया था। पिता के निधन के बाद उनके खेल जीवन को आगे बढ़ाने में मेघबरन सिंह स्टेडियम और ठाकुर तेज बहादुर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने करमपुर स्टेडियम को अपनी सफलता की यात्रा का बड़ा आधार बताते हुए कहा कि यहां मिले प्रशिक्षण और सहयोग ने उन्हें ओलंपिक तक पहुंचने का रास्ता दिखाया।

वहीं करमपुर स्टेडियम के संरक्षक एवं पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने बताया कि इस स्टेडियम से अब तक 17 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार के प्रोत्साहन से आने वाले समय में यह संख्या 50 के पार पहुंचेगी।

राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी राजकुमार पाल को बधाई दी। यह समारोह महज एक खिलाड़ी का सम्मान नहीं, बल्कि उस संघर्ष, समर्पण और खेल प्रतिभा का अभिनंदन था, जिसने गाजीपुर की मिट्टी से निकलकर ओलंपिक के मंच और राष्ट्रपति भवन तक अपनी पहचान बनाई और अब अपने ही जिले में युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर लौटा है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page