‼️2027 में यूपी की सभी सीटों पर सपा की जीत का दावा!..अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने की कही बात‼️
‼️2027 में यूपी की सभी सीटों पर सपा की जीत का दावा!..अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने की कही बात‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
नवम्बर बुधवार 18-11-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर 2027 के चुनाव में सभी सीट समाजवादी पार्टी जीतेगी 2024 में भी समाजवादी पार्टी यहां से जीती थी 2027 में भी जीतेंगे और पूरे उत्तर प्रदेश से जीतेंगे और समाजवादी पार्टी सरकार बनाने जा रही है।ओमप्रकाश राजभर से गठबंधन के सवाल पर कहा कि कहां से आप लोग सवाल लाते हैं। जावेद अख्तर का बयान हर हिंदुस्तानी के रग में राम है इस मामले पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल हर व्यक्ति में भगवान राम है और भगवान कृष्ण है यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नहीं है बल्कि पूरे समाज के हैं हमारे और समाजवादियों के मन में भी हैं।भारतीय जनता पार्टी का नया स्लोगन राधे-राधे कमल खिला दे इस पर उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से हारने जा रही है सिर्फ मीडिया ही नहीं पूरा जनता भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ हो गई है। इनके खिलाफ व्यापारी भी हो चुका है छोटा और मध्यम वर्ग का खिलाड़ी तो सबसे ज्यादा परेशान है महंगाई भ्रष्टाचार से भी लोग परेशान हैं।
केशव प्रसाद मौर्य का बयान यदि अखिलेश यादव मथुरा आना चाहे तो उनका स्वागत है इस पर उन्होंने कहा उनके स्वागत की जरूरत नहीं है मथुरा के लोग स्वागत के लिए तैयार हैं देख लेना मथुरा में भारतीय जनता पार्टी बुरी तरीके से हारेगी।योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि बटोगे तो कटोगे और 320 सीट जीतने का दावा कर रहे हैं इस पर उन्होंने कहा अखिलेश यादव का रहे हैं कि जुड़ोगे तभी जीतोगे।ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर कहा कि कोई असर नहीं पड़ेगा इससे समाजवादी पार्टी को लाभ ही होगा। यह सभी लोग जानते हैं कि किसके इशारे पर यह गठबंधन हुआ।
181 सीट यदि कांग्रेस को दे दिया जाएगा तो 2027 का रुख क्या रहेगा इस पर उन्होंने कहा की 181 का सवाल नहीं है गठबंधन और जीत का सवाल है जहां-जहां जीतेंगे वहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलकर तय कर लेंगे सीट बंटवारे कब तक होने का इस पर उन्हें कहा कि बहुत जल्दी कर लेंगे। विरोध के बावजूद राजा भैया के यहां धीरेंद्र शास्त्री कथा करने के लिए पहुंचे इस पर उन्होंने कहा की कथाओं का कभी हमने विरोध नहीं किया है।
दोबारा होने वाले एसआईआर को लेकर कहा जो सही वोट है वही जुटेगा और गलत वोट नहीं जुड़ पाएगा इसी दौरान हिंदू वोट का कटना और 30% मुसलमान के वोट बढ़ाने के सवाल पर कहा किया क्यों हुआ इस मामले पर मुख्यमंत्री को तो इस्तीफा दे देना चाहिए था। भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर ही सब कुछ हो रहा है पूरे देश के अधिकारियों को 2 साल से लगा दिया है पहले प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूल के टीचर लग जाते थे और कोई जान भी नहीं पता था और इसमें सबको लगा दिया यहां तक की जनता को भी लगा दिया तब भी कह रहे हैं कि हिंदू का वोट कट गया तो इस मामले पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। आजम खान के रिहाई पर उन्होंने कहा आजम खान के साथ उत्पीड़न हुआ है और लगातार उत्पीड़न हो रहा है और आप कोर्ट से न्याय की उम्मीद है। 2027 के चुनाव के बाद क्या उन्हें गृह मंत्री समाजवादी पार्टी बनाई की सवाल पर कहा जनता से अपील है कि हमारी सरकार बना दे सभी बातें पूरी हो जाएंगे।
मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि बनाने पर सहयोग करने के सवाल पर कहा मथुरा और काशी सबकी है सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की नहीं है भारतीय जनता पार्टी वाले तो ढोंगी है
धीरेंद्र शास्त्री का कहना है की कथा रुकोगे तो नमाज भी रोकना पड़ेगा इस सवाल पर का कहां की पूरा देश धर्मनिरपेक्ष है अलग-अलग धर्म को सभी का अधिकार है यह भारतीय जनता पार्टी के लोगों का सपना कभी पूरा नहीं होगा और ढोंगियों का कभी सपना पूरा नहीं होगा।





Comments