top of page
Search

‼️अब नौकरी के लिए नहीं भटकेंगे गाज़ीपुर के युवा!..डीएम अनुपम शुक्ला ने खोला रोजगार का बड़ा पिटारा‼️

  • alpayuexpress
  • 1 day ago
  • 2 min read

‼️अब नौकरी के लिए नहीं भटकेंगे गाज़ीपुर के युवा!..डीएम अनुपम शुक्ला ने खोला रोजगार का बड़ा पिटारा‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

मई शुक्रवार 22-5-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आजकल का नौजवान जो बेरोजगार है और रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है और रोजगार न मिलने के कारण कभी-कभी वह जरायम की दुनिया में भी चला जाता है ऐसे ही युवाओं के लिए गाजीपुर में रोजगार के अवसर सरकार की तरफ से उपलब्ध कराए गए हैं और यह रोजगार एक दो नहीं बल्कि करीब 8000 से 9000 युवाओं के लिए रोजगार है जिसने देश के अंदर रोजगार के साथ ही साथ विदेश में जिसमें जर्मनी सऊदी अरब सहित कई देशों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं जो सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से दिए जा रहे हैं इसी को लेकर आज गाजीपुर के नवागत जिला अधिकारी ने एक प्रेस वार्ता कर गाजीपुर के युवाओं को रोजगार के अवसर की जानकारी दी।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि जिला प्रशासन युवाओं के लिए 8000 से 10000 रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तैयार है उन्होंने बताया कि इसके लिए जो भी इच्छुक व्यक्ति है वह अपने अलग-अलग क्वालिफिकेशन के अनुसार रोजगार संगम के पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन कर सकता है और अभी तक इस पोर्टल पर करीब 12000 लोग रजिस्टर्ड है।

उन्होंने बताया कि जनपद में जो 8000 से 10000 वैकेंसी है वह प्राइवेट कंपनियों के साथ-साथ सरकारी कार्यालय के लिए भी है जो आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से है उन्होंने बताया कि गुजरात की ब्रह्मोस आउटसोर्सिंग प्राइवेट लिमिटेड जहां पर 1800 वैकेंसी हैं जिसमें क्लास पांचवी से लेकर हाई लेवल तक के लिए वैकेंसी है और इन के लिए 18000 से 35000 रुपए का वेतन मान है। इसके अलावा मारुति कंपनी के तरफ से भी वैकेंसी है जिसमें करीब 500 पद के लिए वैकेंसी है जिसके लिए 25300 का मानदेय निर्धारित किए हैं।

इसी तरह से जर्मनी में भी करीब 1000 के आसपास महिला और पुरुषों की जरूरत है जिन्हें 225000 की सैलरी दिया जाना है और यहां पर जर्मनी जाने के लिए ट्रेनिंग जिला प्रशासन की तरफ से कराया जाएगा और इस ट्रेनिंग का कोई भी भुगतान युवाओं को देना नहीं होगा और इसके लिए बीएससी नर्सिंग या जीएनएन करना अनिवार्य होगा।।

इसके अलावा ब्लैंकेट डिलीवरी कंपनी में भी 500 पदों के लिए वैकेंसी निकला है जहां पर हाई स्कूल पास होना अनिवार्य है और यहां पर भी ₹20000 मासिक से सैलरी शुरू होती है।

जापान में भी महिला और पुरुषों के लिए वैकेंसी निकाली गई है जहां पर 50 लोगों की आवश्यकता है जहां के लिए सैलरी 116000 निर्धारित की गई है और आयु सीमा 20 से 27 साल बताई गई है और यहां के लिए बीएससी नर्सिंग या फिर जीएनएम का होना आवश्यक

इसराइल में भी करीब 5000 पद है जहां पर सैलरी 131000 है यहां पड़ेगी स्वास्थ्य के सेवा के लिए कई पर दिए गए हैं इसके अलावा सऊदी अरब में भी कल 83 वैकेंसी है और यहां पर सैलरी 50000 से लेकर 125000 तक विभिन्न वर्गों के लिए निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से मिशन रोजगार चलाया जा रहा है और इसके लिए करीब 38 रोजगार मिले भी लगाए जाने की योजना बनाई गई है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page