top of page
Search

अति प्राचीन श्री पवहारी बाबा रामलीला ट्रस्ट यूसुफपुर की बैठक सम्पन्न!...20 सितम्बर से होगा रामलीला मंचन प्रारम्भ

  • alpayuexpress
  • Sep 1, 2025
  • 2 min read

अति प्राचीन श्री पवहारी बाबा रामलीला ट्रस्ट यूसुफपुर की बैठक सम्पन्न!...20 सितम्बर से होगा रामलीला मंचन प्रारम्भ

किरण नाई,वरिष्ठ पत्रकार


सितम्बर सोमवार 1-9-2025

गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर मनिहारी क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोए रखने वाली अति प्राचीन श्री पवहारी बाबा रामलीला ट्रस्ट, यूसुफपुर (खड़वा) की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 31 अगस्त 2025 को राम चबूतरा पर सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

बैठक में कोषाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र नाथ सिंह ने बीते वर्ष की आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित ग्रामवासियों और समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर आगामी रामलीला आयोजन की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामलीला आयोजन के सफल संचालन हेतु लगभग दो लाख साठ हजार रुपये का व्यय संभावित है। इसके लिए ग्रामसभा के लगभग 200 परिवारों से प्रति परिवार 1000 रुपये सहयोग राशि देने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी ने उत्साहपूर्वक स्वीकार किया। यह तय हुआ कि इस वर्ष की रामलीला का भव्य मंचन 20 सितम्बर से प्रारम्भ होकर 2 अक्टूबर को विजयदशमी एवं दशहरा मेले के साथ सम्पन्न होगा। आयोजन को ऐतिहासिक और अनुकरणीय बनाने के लिए समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:- रामबदन सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष),अजय प्रताप सिंह (महामंत्री),वीरेन्द्र सिंह (कोषाध्यक्ष),अवधनारायण सिंह "मूरहू" (ऑडिटर),जनार्दन सिंह,"सर्वोदय" (मंत्री),उदयभान सिंह (डायरेक्टर),विपिन दुबे (मंच संचालक),राजेश जायसवाल (मीडिया प्रभारी)


इसके अतिरिक्त अनेक गणमान्य लोग जैसे काली प्रसाद दुबे, प्रभूनाथ सिंह (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य), संजय सिंह, राधेश्याम गुप्ता, शेरे अली, मूलचन्द मासूम, दिनेश भट्ट, संतोष वर्मा, फौजदार राजभर, प्रीतम बासफोर, परदेशी राम, रमेश सिंह, विजयी सिंह "साधू", हरेन्द्र मौर्या, रामश्रय भारद्वाज आदि भी शामिल हुए।


अध्यक्ष श्री पंचम सिंह ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रामलीला न केवल हमारी धार्मिक आस्था से जुड़ी है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से सहयोग और सहभागिता की अपील की ताकि इस वर्ष का आयोजन और भी भव्य और अनुकरणीय बन सके। ग्रामवासियों में रामलीला को लेकर गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। लोग अब 20 सितम्बर से होने वाले मंचन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page