‼️6 ओवर के फाइनल में बेसिक शिक्षा परिषद का दबदबा!..दुर्खुर्शी को हराकर 21 हजार पर किया कब्जा‼️
- alpayuexpress
- 2 hours ago
- 2 min read
‼️6 ओवर के फाइनल में बेसिक शिक्षा परिषद का दबदबा!..दुर्खुर्शी को हराकर 21 हजार पर किया कब्जा‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
मई मंगलवार 26-5-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर मरदह में स्थानीय गांव के खेल मैदान में 5 दिवसीय अंतर्जनपदीय एम.एन.पी. एल प्रीमियम लीग नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता सोमवार की रात में सम्पन्न हुआ।इस प्रतियोगिता में बेलसड़ी,सिगेंरा,गोविंदपुर कीरत,कोदई, नोनरा,बेसिक शिक्षा परिषद,खालिसपुर बवाड़े, मुहम्मदाबाद,गांई,महाराजगंज,नवपुरा,गुलाल सराय, कटया,देवकठिया,मनियारपुर,मलिकनाथपुर,
सहादतपुरा मऊ,मरदह थाना,रसूलपुर कंधवारा,रसड़ा बलिया,पाण्डेयपुर राधे,धईचा,भगवल,भोजापुर, दुर्खुर्शी,नसरतपुर,बरही,पड़िता,बोगना,ढ़ैचा,पहेतिया, मरदह,सोहिलापुर,बढ़ुआ गोदाम,
की टीमों ने भाग लिया।
मैच का सेमीफाइनल मुकाबला सहादतपुरा मऊ बनाम बेसिक शिक्षा परिषद,और बेलसड़ी बनाम दुर्खुर्शी के बीच कांटे की टक्कर के बीच सम्पन्न हुआ।जिसमें बेसिक शिक्षा परिषद व दुर्खुर्शी गांव टीम फाइनल मुकाबला में पहुंची।
बेसिक शिक्षा परिषद की टीम ने टांस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।जिसमें दुर्खुर्शी गांव टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुक़सान पर 57 रन का लक्ष्य खड़ा किया जबाब में उतरी बेसिक शिक्षा परिषद टीम ने 2 विकेट खोकर 25 गेंदों पर ही 58 रन बनाकर फाइनल मैच का किताब पर कब्जा जमाया।इस प्रकार 5 बाल व 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज किया।विजेता टीम को मेडल,कप व 21 हजार नगद तो वही उपविजेता टीम दुर्खुर्शी को कप,मेडल व 11 हजार नगद देकर सम्मानित किया गया।
मैन ऑफ द सीरीज बेसिक शिक्षा परिषद के पंकज बने जो हाफ सेंचुरी लगाकर सर्वोच्च स्कोरर थे,साथ ही साथ फाइनल मैच में भी अपने टीम के लिए सबसे बड़े स्कोरर साबित हुए जिसने 10 गेंदों पर 30 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच के हकदार बनें जिन्हें कूलर फैन व स्टैंड फैन देकर पुरस्कृत किया गया।प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद ईट निर्माता समिति के जिला महामंत्री लल्लन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहां कि आज की युवा पीढ़ी अपना बेहतर भविष्य क्रिकेट में तलाश रहीं हैं जिसके लिए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की जरूरत है।किसी भी खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए,खेल में हार जीत मायने नहीं रखता परन्तु प्रतिभाग और प्रर्दशन को बेहतर बनाएं रखना जरूरी है।गांव की प्रतिभाएं किसी अभाव की मोहताज नहीं होती उनके पास कुछ कर गुजरने का जज्बा हमेशा बरकरार होता है।इस मौके पर राहुल सिंह,महेन्द्र चौहान,प्रवीण पटवा,शशीप्रकाश सिंह, बलवंत सिंह,मंजीत सिंह,जुगुल यादव,सोनू यादव,बबलू कन्नौजिया, आशुतोष सिंह पिन्टु,संदीप सिंह,शिवम सिंह,शेरू सिंह,विशाल सिंह,वरूण सिंह,दिवाकर खरवार आदि मौजूद रहे।





Comments