‼️510 अभ्यर्थियों में से 170 का होगा चयन!..जीजीआईसी महुआबाग में हुई ईसीसी एजुकेटर की परीक्षा‼️
‼️510 अभ्यर्थियों में से 170 का होगा चयन!..जीजीआईसी महुआबाग में हुई ईसीसी एजुकेटर की परीक्षा‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
नवम्बर गुरुवार 5-11-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में बाल वाटिका के माध्यम से छोटे बच्चों को शिक्षित कराए जाने की योजना के तहत आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से ईसीसी एजुकेटर की नियुक्ति कराए जाने की प्रावधान है और इसी के तहत गाजीपुर में जहां पूर्व में ईसीसी एजुकेटर की नियुक्ति कराई जा चुकी है वहीं 170 पदों पर अभी भी खाली चल रहा था जिसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा इनकी नियुक्ति कराई जाने को लेकर दो और तीन नवंबर को 170 के सापेक्ष 510 अभ्यर्थी जो सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्टर्ड थे उनके प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन का कार्य एक कमेटी के द्वारा किया गया और वेरिफिकेशन के पश्चात अब इन अभ्यर्थियों की आज परीक्षा कराई जा रही है

जो सबसे मजेदार बात यह है कि आज ही परीक्षा और आज ही उनके रिजल्ट की घोषणा भी परीक्षा समाप्त होने के कुछ घंटे के बाद कर दिया जाएगा साथ ही साथ रिजल्ट घोषित होने के 24 घंटे के अंदर कार्यदाई आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से उन सभी लोगों को नियुक्ति पत्र का वितरण भी कराया जाना है जिसको लेकर आज गाजीपुर के जीजीआईसी महुआ बाग में इन अभ्यर्थियों की परीक्षा तीन से 4 के बीच में कराई जा रही है जिसको लेकर परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की काफी बड़ी भीड़ देखने को मिल रही है इसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी की गई है यहां तक की परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए कई पर्यवेक्षक और अधिकारी को भी लगाया गया है पूरी परीक्षा डायट प्रिंसिपल की देखरेख में संपन्न कराया जा रहा है मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी तरीके से करने के पश्चात परीक्षा के कुछ घंटे के बाद रिजल्ट घोषित करना और फिर उसके अगले 24 घंटा में नियुक्ति पत्र दिलाना जिला प्रशासन का एक महत्वपूर्ण कार्य है जो पूरा करने का कार्य किया जाएगा।





Comments