‼️डीआईओएस कार्यालय में भी गूंजी खुशी: गाज़ीपुर के होनहारों ने प्रदेश टॉप-10 में दर्ज कराई मजबूत मौजूदगी‼️
- alpayuexpress
- 2 days ago
- 2 min read
‼️डीआईओएस कार्यालय में भी गूंजी खुशी: गाज़ीपुर के होनहारों ने प्रदेश टॉप-10 में दर्ज कराई मजबूत मौजूदगी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अप्रैल गुरुवार 23-4-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट आज आने के बाद जहां छात्र और उसके परिवार में खुशी देखने को मिली वहीं यह खुशी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी देखने को मिली जब खुद रिजल्ट घोषित होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक अपने सहयोगियों के साथ छात्रों के रिजल्ट में वह चीज खोज रहे थे जो छात्र का सपना होता है जी हां रिजल्ट में जनपद ही नहीं प्रदेश में गाजीपुर का कौन सा छात्र प्रदेश के टॉप 10 में स्थान बनाया है इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह रिजल्ट आने के बाद लग गए थे और जब कुछ देर तक रिजल्ट की गहनता से जांच की तब पता चला इस रिजल्ट में हाई स्कूल की परीक्षा में दो छात्रों ने गाजीपुर का नाम रोशन करते हुए एक छात्र राजवीर तिवारी जो आदर्श इंटर कॉलेज का छात्र है उसने हाई स्कूल में छठा स्थान लाया है तो वहीं दूसरी छात्रा जो ओम हरि ओम इंटर कॉलेज परमेठ में हाई स्कूल की छात्र अनामिका गुप्ता ने प्रदेश में टॉप 10 में दसवां स्थान लाकर जनपद का नाम रोशन किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि आज का रिजल्ट काफी बेहतर रहा है गाजीपुर जनपद हमारा ओवरऑल परीक्षाफल की बात की जाए तो हाई स्कूल का परीक्षा फल 92.13% और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 74.75% रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि गाजीपुर जनपद में भी इस बार दो परीक्षार्थियों ने टॉप टेन में अपना स्थान बरकरार रखा है जिसमें राजवीर तिवारी छठा स्थान वहीं अनामिका गुप्ता दसवां स्थान प्राप्त किया है। वही इंटरमीडिएट में जनपद की टॉपर छात्र सम्भवी गुप्ता जो लूदर्स कान्वेंट स्कूल की छात्रा रही है।





Comments