top of page
Search

‼️जनगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट!..मई-जून में मकान सर्वे से पहले होगा स्व-गणना अभियान‼️

  • alpayuexpress
  • 2 days ago
  • 1 min read

‼️जनगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट!..मई-जून में मकान सर्वे से पहले होगा स्व-गणना अभियान‼️


सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अप्रैल गुरुवार 23-4-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सरकार के द्वारा आगामी दिनों में जनगणना कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं जिसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से भी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और अब इसमें लगने वाले कार्मिक को तहसील वाइज प्रशिक्षण भी देने का कार्य किया जा रहा है इसी के क्रम में एक दिन पूर्व मोहम्मदाबाद तहसील में प्रशिक्षण देने का कार्य किया गया इसको लेकर अपर जिला अधिकारी दिनेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि भारत की जनगणना 2027 का प्रथम चरण चल रहा है और इसमें प्रगणक तैयार करने की तैयारी चल रही है और आगामी 22 तारीख से ट्रेनिंग भी करने की बात कही गई है इस ट्रेनिंग के बाद 22 मई से 20 जून तक जनपद के मकान का सर्वे किया जाएगा जबकि उससे पहले 7 मई से 20 में तक स्व गणना का भी कार्य किया जाएगा इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि लोग खुद अपने मकान की गणना ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर दें। उन्होंने बताया कि 22 तारीख से अब ट्रेनिंग होना शुरू हो गया है। वही जातिगत जनगणना को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी मकान का सूचीकरण और गणना का ही कार्य आरंभ किया जाएगा और सेकंड फेज में जो जनगणना होती है वह मुख्य रूप से की जाएगी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page