top of page
Search

‼️छोटे गांव से बड़ी उड़ान!..आदर्श इंटर कॉलेज के राजवीर ने हाईस्कूल में प्रदेश टॉप-10 में बनाई जगह‼️

  • alpayuexpress
  • 2 days ago
  • 2 min read

‼️छोटे गांव से बड़ी उड़ान!..आदर्श इंटर कॉलेज के राजवीर ने हाईस्कूल में प्रदेश टॉप-10 में बनाई जगह‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल गुरुवार 23-4-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जिसकी परीक्षा फरवरी महीने में शुरू हुई थी वहीं आज इस परीक्षा का रिजल्ट सामने आया और इस रिजल्ट के आने के बाद छात्रों में काफी खुशी को देखने को मिली ऐसे में बात करें उस सफलता की जिसे छात्र सोचा भी ना हो और उसे अचानक से मिल जाए हालांकि सफलता उसकी मेहनत का ही आज मिला है और ऐसा ही कुछ आज गाजीपुर में देखने को मिला जब हाई स्कूल की रिजल्ट में गाजीपुर के आदर्श इंटर कॉलेज का छात्र राजवीर 96.83% लाकर प्रदेश में छठा स्थान पाया। सिर्फ अपने गांव और परिवार का ही नहीं बल्कि गाजीपुर के शिक्षा विभाग का भी नाम रोशन कर दिया।

राजवीर तिवारी से जब इस संबंध में बात की गई तो उसने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी किया हुआ था लेकिन कभी उसने यह नहीं सोचा था कि उसका रिजल्ट ऐसा आएगा कि उसे प्रदेश में कोई स्थान मिलेगा हालांकि आज सुबह से ही डर के कारण अपना रिजल्ट खुद नहीं देखना आता था और फिर वह रिजल्ट आने से पहले कोचिंग चला गया लेकिन जैसे ही इस बात की जानकारी

उनके पिता को शिक्षा विभाग के माध्यम से हुई तब उन्होंने इस खुशी को राजवीर के कोचिंग पहुंचकर जब उसे दिया गया तब उसे भी काफी खुशी हुई कि जो उसने मेहनत किया था आज उसका रिजल्ट मिला और इस रिजल्ट की जानकारी होने पर आज उसके घर पर उसे बधाई देने वालों का ताता लगा रहा लोग मिठाईयां खिलाकर उसके लंबे भविष्य की कामना करते हुए दिखे वहीं राजवीर तिवारी ने बताया कि आज की सफलता के बाद और आगे बढ़ाना चाहेगा और वह यूपीएससी या फिर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाकर परिवार और अपने विद्यालय का नाम रोशन करेगा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page