top of page
Search
  • alpayuexpress

सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिग!...कॉलेज से घर लौट रही नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म,दो के खिला

दिलदारनगर/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई नाबालिग!...कॉलेज से घर लौट रही नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म,दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


दिलदारनगर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी 9वीं की छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। क्षेत्र के एक गांव निवासिनी छात्रा अपने कॉलेज से घर लौट रही थी। तभी गांव का एक युवक अरमान रास्ते में मिल गया और बदतमीजी करते हुए उसे जबरन अपने साथ बाइक पर बिठा लिया और गांव के बाहर एक खाली मकान में पहुंचा। मना करने पर उसने गाली गलौज भी की। वहां उसने अपने दोस्त को बुला लिया। नाबालिग का आरोप है कि वहां पर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। लड़की देर शाम घर पहुंची तो परिजनों को सारी बात बताई। जिसके बाद मंगलवार को पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

9 views0 comments
bottom of page