top of page
Search
  • alpayuexpress

साईकिल सवार एक वृद्ध किसान की!....अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हुई मौत

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


साईकिल सवार एक वृद्ध किसान की!....अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हुई मौत


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर बुधवार को देर शाम में सहेड़ी हाईवे पर रोड पार करते समय साईकिल सवार एक वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सहेड़ी गांव निवासी रूदल यादव(67) मंगलवार की शाम घर से खाद लेने हेतु निकले थे। वह सहेड़ी गांव के पास हाइवे पार करते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गए।जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक का एक लड़का एक लड़की है।पत्नी मालती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।मृतक के छोटे भाई सुरेश यादव ने अज्ञात वाहन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

0 views0 comments
bottom of page