top of page
Search

शिप्रा पाठक की पदयात्रा!..गोमती नदी संरक्षण पदयात्रा जल संकल्प के साथ हुआ सम्पन्न

  • alpayuexpress
  • Apr 10, 2023
  • 1 min read

शिप्रा पाठक की पदयात्रा!..गोमती नदी संरक्षण पदयात्रा जल संकल्प के साथ हुआ सम्पन्न


ree

मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


गाजीपुर:- गोमती नदी के उदगम स्थल पीलीभीत से पैदल चलकर खरौना स्थित गंगा गोमती संगम स्थल तक नदी किनारों की पदयात्रा करने वाली शिप्रा पाठक ने संगम पहुचकर अपनी संकल्प यात्रा पूरी की। गोमती नदी के उदगम स्थल पीलीभीत के माधोटांडा स्थित गोमताल से शुरू हुआ गोमती के किनारे किनारे एक महीने तक निरंतर एक हजार एक किमी की पदयात्रा संगम पर गोमती जल संकल्प के साथ पूर्ण हुआ। पंचतत्व फाउंडेशन की संस्थापक शिप्रा पाठक ने एक मार्च को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल से विधिवत गोमती के पवित्र जल के गोमत दंड को लेकर शिप्रा पाठक का पदयात्रा प्रारंभ किया था। इस दौरान गोमती किनारे बसे गांवों मठ मंदिरों देवालयों शिवालयों में लोगों को गोमती के अविरलता स्वच्छता निर्मलता एवं किनारों पर पौधरोपण के लिए जागरूक किया गया। शिप्रा ने कहा कि जल संचयन के लिए नदियों का निर्मलता एवं अविरलता जरूरी है जिससे हमारी भावी पीढी भी प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर सकें। गोमती किनारों पर उपेक्षित पड़े अनगिनत पौराणिक मठ मंदिरों का जीर्णोद्धार से गोमती का संरक्षण बढ़ेगा। गोमती को कटान से बचाने के लिए किनारों पर चातुर्मास में एक करोड़ पौधरोपण का अभियान चलाया जाएगा। साधु संतों से गोमती के स्वच्छता अविरलता निर्मलता में सहयोग देने के लिए अपील किया जा रहा है। सर्व समाज को गंगा के सहायक नदियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। गंगा गोमती संगम तट पर पत्रकार विन्देश्वरी सिंह ने उन्हें गोमती नदी के पौराणिक इतिहास एवं संगम के महात्म्य का वर्णन सुनाया।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page