top of page
Search

‼️वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि‼️

alpayuexpress
18 hours ago
2 min read

‼️वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार

नवम्बर मंगलवार 17-11-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर दिनांक 16 नवंबर 2026 को 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति की महान वीरांगना ऊदा देवी पासी जी की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की प्रतीक हैं। उन्होंने 1857 की क्रांति में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। लखनऊ के सिकंदरबाग में अंग्रेजी सेना के विरुद्ध उनका संघर्ष भारतीय महिलाओं की अद्भुत वीरता और देशभक्ति का प्रेरणादायक उदाहरण है। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि देश की आजादी के संघर्ष में समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की भी ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज आवश्यकता है कि वीरांगना ऊदा देवी पासी जैसी महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को इतिहास में उचित सम्मान तथा स्थान दिया जाए। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को अन्याय, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से  पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, निजामुद्दीन खान; अशोक कुमार बिंद; गोपाल यादव; सिकंदर कनौजिया; कमलेश यादव; अमित ठाकुर; अशोक ; उत्तम चौधरी; अनिल यादव; बृजकिशोर यादव; नगीना, सुग्गू ; छन्नू सहित पार्टी के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन कन्हैया लाल विश्वकर्मा, जिला महासचिव, समाजवादी पार्टी गाजीपुर ने किया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page