top of page
Search

‼️मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और कटवाने का मौका, डीएम ने राजनीतिक दलों को सौंपी ड्राफ्ट सूची‼️

alpayuexpress
7 hours ago
2 min read

‼️मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और कटवाने का मौका, डीएम ने राजनीतिक दलों को सौंपी ड्राफ्ट सूची‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर मंगलवार 17-11-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर निर्वाचन आयोग के द्वारा आज मतदाता ड्राफ्ट सूची सभी राजनीतिक दलों को सौंपने के साथ ही मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और नाम के काटने के लिए एक विशेष अभियान आज से शुरू किया गया इसी के क्रम में आज गाजीपुर जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला ने गाजीपुर के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की ड्राफ्ट सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में एक कार्यक्रम के माध्यम से सौपा और फिर उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के साथ एवं गोदाम का निरीक्षण किया इसको लेकर अनुपम शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विधानसभा 2027 की मतदाता सूची का ड्राफ्ट सूची सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिया गया है वही दावे और आपत्ति आज से लेकर 16 दिसंबर तक चलेगी और 28 दिसंबर तक उसका निस्तारण किया जाएगा और फाइनल सूची 4 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 21 और 22 नवंबर और इसके बाद 28 और 29 नवंबर को फार्म 6,7 और 8 फॉर्म देकर अपना नाम जुड़वा और आपत्ति देकर नाम को कटवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा 2027 के लिए कुल 3335 बूथ बनाए गए हैं जबकि पिछला विधानसभा चुनाव में लगभग 3000 बूथ थे ऐसे में बूथ जो बढ़ाए गए हैं उसको लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं से बात की गई और उन्हें जानकारी दी गई और इसी को लेकर बीएलए की नियुक्ति किया जाना है जिसके लिए राजनीतिक दलों को इसकी जानकारी दी गई और इसके लिए 19 नवंबर को राजनीतिक दलों के बीएलए और विभागीय बीएलओ के साथ एक बैठक भी किया जाएगा और इस कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का ड्राफ्ट भी पढ़ा जाएगा और उन्होंने लोगों से कहा कि ड्राफ्ट पढ़े जाने के दौरान यदि किसी को कोई त्रुटि समझ में आता है तो तत्काल बता दें ताकि उसमें संशोधन किया जा सके क्योंकि पिछले दिनों अभी एमएलसी चुनाव में भी कई तरह की खामियां निकलकर सामने आई थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि सभी यारों के नोटिस बोर्ड पर जो भी नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे उसे प्रदर्शित किए जाएंगे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page