top of page
Search
  • alpayuexpress

भाजपा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान का हृदयगति रुकने से हुआ निधन

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


भाजपा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान का हृदयगति रुकने से हुआ निधन


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान उपाध्यक्ष राज्य पिछ़डा वर्ग आयोग प्रभुनाथ चौहान उम्र लगभग 61 वर्ष का आज पूर्वाह्न लगभग 8:30 बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। गाजीपुर लोकसभा से 2009 मे भाजपा प्रत्याशी रहे प्रभुनाथ चौहान बहुत ही स्पष्टवादी नेता थे। इनकी पत्नी इन्द्रावती देवी के आलावा दो पुत्र रविकांत चौहान, शशिकान्त चौहान तथा एक पुत्री आभा चौहान हैं जिनकी शादी हो चुकी है। प्रभुनाथ चौहान की तबियत रात्रि में कुछ खराब हुई लेकिन स्थानीय चिकित्सकों कि सलाह व दवा इलाज से सुधार हो गया। लेकिन अच्छे इलाज के लिए सुबह वाराणसी ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि अचानक उनका निधन हो गया। इस निधन से भाजपा मे शोक कि लहर व्याप्त है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि प्रभुनाथ जी भाजपा गाजीपुर के एक स्तम्भ थे। इनके निधन से भाजपा की अपुर्णिय क्षति हुई है। जिसकी पुर्ती असम्भव है। भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि प्रभुनाथ जी अपने राजनैतिक जीवन.मे सदैव मूल्यों की राजनीति के साथ समाज के कमजोर और असहाय लोगों के लिए लडते रहे। इनकी अंत्येष्टि आज ही दोपहर बाद होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संवेदना प्रकट कर दुख जताया। शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि देने वालों में जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह, एमएलसी चंचल सिंह, पूर्व मंत्री डा. संगीता बलवंत, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, महामंत्री प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, पंकज सिंह चंचल, विनोद अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, डा. सरोज कुशवाहा, अजय कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह, कृष्‍ण बिहारी राय, ओमप्रकाश राय, रासबिहारी राय आदि लोग थे। उनका पार्थिव शरीर आज मंगलवार अपराह्न 1:30 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर दर्शनार्थ रखा जाएगा। जहाँ से शव यात्रा श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

1 view0 comments
bottom of page