top of page
Search

‼️डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण!..सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सख्त निर्देश‼️

  • alpayuexpress
  • 4 hours ago
  • 2 min read

‼️डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण!..सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सख्त निर्देश‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल शुक्रवार 24-4-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पूरे प्रदेश में 25 ,26 और 27 अप्रैल को होमगार्ड 2025 की लिखित परीक्षा संपन्न कराई जानी है जिसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है और इसी को लेकर जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया और निरीक्षण के क्रम में सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता स्ट्रांग रूम निकास एवं प्रवेश के साथ ही कई अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण की किया और जहां भी कमियां पाई उसके लिए संबंधित अधिकारियों को समय से पूर्व दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए। इस परीक्षा में 11 केंद्रों पर कुल 27 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा को संपन्न कराने को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है जिसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाई गई है गाजीपुर जनपद में 11 केदो पर इस परीक्षा को संपन्न कराया जाएगा जो कल 6 पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी और प्रत्येक पाली में 4512 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे यानी की कुल मिलाकर 27000 से अधिक परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे इस परीक्षा में जितने भी पुलिसकर्मी और प्रशासन के अधिकारियों को लगाया गया है उसके लिए ट्रेनिंग पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के माध्यम से लगातार दिया जा रहा है इसके साथ ही विभिन्न परीक्षा केदो का भ्रमण भी किया जा चुका है परीक्षा केदो में परीक्षार्थियों को अच्छा माहौल मिल सके इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश भी दिए गए हैं इस परीक्षा में कड़ी चेकिंग करने के लिए सेट भी लगवाने के निर्देश दिए गए हैं क्योंकि गर्मी का मौसम है और चेकिंग करने में टाइम लग सकता है । प्रत्येक केदो पर पेयजल के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ओआरएस और अन्य मेडिकल से संबंधित सामान भी रखे जाएंगे ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी अभ्यर्थी को दिया जा सके इस दौरान उन्होंने शरारती तत्वों को भी करें निर्देश दिए हैं की परीक्षा में कोई भी अगर दखलअंदाजी करता है तो उसे अंजाम भगत्ने को तैयार रहना पड़ेगा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page