top of page
Search

‼️गाजीपुर में शिक्षक सम्मान समारोह!..सीएम योगी ने मनिहारी के शिक्षक को किया सम्मानित‼️

  • alpayuexpress
  • 8 hours ago
  • 2 min read

‼️गाजीपुर में शिक्षक सम्मान समारोह!..सीएम योगी ने मनिहारी के शिक्षक को किया सम्मानित‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

सितंबर रविवार 6-9-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह बच्चों के भविष्य को गढ़ने वाला ऐसा शिल्पकार है, जिसकी मेहनत का असर पूरी जिंदगी दिखाई देता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर गाजीपुर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह ने इसी भावना को जीवंत कर दिया।

5 सितंबर को आयोजित इस विशेष समारोह में बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक के साथ अन्य उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मान देकर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता जताई गई। वहीं गाजीपुर के मनिहारी ब्लॉक के एक शिक्षक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सम्मानित किया, जिससे जिले के शिक्षा जगत में खुशी की लहर देखने को मिली।

यह सम्मान समारोह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें बैंक के रीजनल मैनेजर और एलडीएम की मौजूदगी रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल रहीं।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी। करीब 400 शिक्षकों के चयन वेतनमान से संबंधित प्रक्रिया को पोर्टल पर अपलोड किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसे शिक्षकों के लिए दोहरा सम्मान और सौगात बताया।

नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने कहा कि “गुरु का स्थान गोविंद यानी भगवान से भी बड़ा है।” यही कारण है कि हर वर्ष शिक्षक दिवस पर हम अपने गुरुजनों को याद करते हैं और उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हैं। दरअसल, शिक्षक का सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि उस विचार और संस्कार का सम्मान है, जो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बनाता है। एक शिक्षक की दी हुई सीख, अनुशासन और संस्कार विद्यार्थी के जीवन में हमेशा साथ चलते हैं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page