top of page
Search

गंगा नदी में डूबने से युवक की हुई मौत!..युवक की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

  • alpayuexpress
  • Apr 6, 2023
  • 1 min read

गंगा नदी में डूबने से युवक की हुई मौत!..युवक की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


खानपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर स्थानीय खानपुर बाजार निवासी युवक की कैथी स्थित गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। काफी देर बाद स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाजार निवासी 21 वर्षीय प्रभात विश्वकर्मा पुत्र विकानु विश्वकर्मा बुधवार की सुबह कैथी के मार्कण्डेय महादेव स्थित गंगा नदी में साथियों संग स्नान करने गया था। वहां नहाने के दौरान वो तैरते हुए गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जब तक साथी कुछ समझ पाते, वो डूब चुका था। जिसके बाद हड़कम्प मच गया। काफी देर बाद लोगों ने उसका शव बाहर निकाला। दो भाई व एक बहन में सबसे बड़े प्रभात की मौत की सूचना मिलते ही मां संगीता अचेत हो गयी। वहीं सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 
 
 

Commentaires


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page