top of page
Search

आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी!...अराजकतत्वों ने संत रविदास तथा डा०भीमराव आंबेडक

  • alpayuexpress
  • Oct 14, 2023
  • 1 min read

आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी!...अराजकतत्वों ने संत रविदास तथा डा०भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुलियों को किया क्षतिग्रस्त

ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


नंदगंज:- ख़बर गाजीपुर जिले से है जहां पर थाना क्षेत्र के डंडापुर गांव में गुरुवार की रात में अराजकतत्वों ने संत रविदास तथा डा०भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की अंगुलियों को क्षतिग्रस्त कर दी। शुक्रवार की सुबह जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

ग्रामप्रधान द्वारा सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह व सैदपुर एसडीएम मौके पर पहुंचे और उत्तेजित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। अधिकारियों द्वारा दोनों प्रतिमाओं के क्षतिग्रस्त अंगुलियों की मरम्मत करा दिये जाने से ग्रामीणों का आक्रोश शांत हो गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह गांव के लोग टहलने निकले तो उनकी नजर द्वय स्थापित प्रतिमाओं की टूटी अंगुलियों पर गई तो वे आश्चर्य में पड़ गए। यह सूचना जंगल के आग की तरह पूरे गांव में फैल गयी और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जूट गई। आक्रोशित लोगों ने धरना-प्रदर्शन के साथ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उपजिलाधिकारी सैदपुर को जानकारी देने के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामला शान्त कराया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि द्वय प्रतिमाओं की टूटी अंगुलियों को बनवा दिया गया है। असमाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके छानबीन की जा रही है।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page